
बढ़ते विरोध के बीच ईरान का बदला सुर, खामेनेई शासन ने हताहतों की बात मानी, विदेशी साजिश का दावा
AajTak
ईरान में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों पर पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. खामनेई शासन ने स्वीकार किया कि हिंसा और हताहत हुए हैं, लेकिन इसे घरेलू असंतोष नहीं बल्कि बाहरी साजिश बताया. अमेरिका और इज़रायल से जुड़े “आतंकी एजेंट” देश में अस्थिरता फैला रहे हैं.
मध्य पूर्व में स्थित ईरान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. बीते 12 दिनों से देश के बड़े शहरों में खामेनेई शासन के खिलाफ जनता सड़कों पर है. गुरुवार रात को यह विरोध और ज्यादा उग्र हो गया. राजधानी तेहरान समेत 100 से ज्यादा शहरों में हालात बेकाबू नजर आए. कई जगह आगजनी हुई और प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की खबरें भी सामने आईं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को धमकी दे दी कि अगर प्रदर्शनकारियों पर हमला किया जाता है तो तगड़ा हमला किया जाएगा. इस चेतावनी के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है.
इन व्यापक प्रदर्शनों के बीच ईरान की सरकारी टीवी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. लंबे समय तक हालात पर पर्दा डाले रखने के बाद अब सरकारी प्रसारक ने एक कार्यक्रम में यह माना है कि प्रदर्शनों के दौरान हिंसा हुई और लोगों के हताहत होने की घटनाएं भी हुई हैं. यह स्वीकारोक्ति अपने आप में बताती है कि हालात अब छिपाने लायक नहीं बचे हैं.
हालांकि, सरकार ने इस हिंसा की जिम्मेदारी जनता के गुस्से पर डालने से इनकार कर दिया है. सरकारी टीवी ने दावा किया है कि देश के भीतर आगजनी और हिंसक घटनाओं के पीछे अमेरिका और इज़रायल से जुड़े “आतंकी एजेंट” हैं. यानी शासन एक बार फिर अंदरूनी असंतोष को विदेशी साजिश बताने की लाइन पर चलता दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: 'आगजनी के पीछे अमेरिकी-इजरायली एजेंट...', तेहरान में बवाल पर बोला ख़ामेनेई शासन
इस पूरे घटनाक्रम को AP ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ते विरोध के दबाव में अब ईरानी सरकार अपनी रणनीति बदलती नजर आ रही है. पहले जहां प्रदर्शनों को नजरअंदाज किया जा रहा था या मामूली बताने की कोशिश हो रही थी, अब हताहतों की बात मानकर हालात की गंभीरता स्वीकार करनी पड़ रही है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव खामेनेई शासन पर बढ़ते अंदरूनी दबाव का साफ संकेत है. आर्थिक संकट, महंगाई और सामाजिक असंतोष ने जनता के गुस्से को और भड़का दिया है. हालात ऐसे बन चुके हैं कि शासन के लिए इसे काबू में रखना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









