
बिहार में सर्दी का कहर, पटना समेत 36 जिलों में कोल्ड डे, गयाजी में सबसे कम तापमान दर्ज
AajTak
बिहार में भीषण ठंड का दौर जारी है, राजधानी पटना समेत 36 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित है. गयाजी सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
बिहार इस समय भीषण ठंड की चपेट में है. राजधानी पटना समेत राज्य के 36 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. गुरुवार को गयाजी राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान केवल 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान भी 19.8 डिग्री के करीब ही रहा.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के कम से कम छह जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज हुआ है. गयाजी के साथ-साथ बिक्रमगंज और सबौर में भी शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है. दक्षिण-पश्चिम बिहार में धूप कम और तेज ठंडी हवाएं चलने से लोगों को खासा ठंड का अहसास हो रहा है.
पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी सहित कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जो लगभग 10 बजे तक बना रहा. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई और सड़क व रेल यातायात भी प्रभावित हुआ. धूप देर से निकलने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गर्माहट का असर बिल्कुल नहीं दिखा.
यह भी पढ़ें: झारखंड में कड़ाके की ठंड, रांची के सभी स्कूल बंद, जानिए खुलने की तारीख, 'येलो अलर्ट' जारी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है. इसी वजह से दिन में भी लोग ठंड से राहत नहीं पा रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोल्ड डे और शीतलहर की संभावना जताई है. ख़ासतौर से गयाजी, बिक्रमगंज और सबौर इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग ने जनता को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि जुकाम, सर्दी-खांसी जैसे रोगों से बचा जा सके.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









