
झारखंड के हजारीबाग में ड्रोन से रेकी के बाद अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 50 एकड़ फसल नष्ट
AajTak
झारखंड के हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से अवैध अफीम खेती के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर लगभग 50 एकड़ में फैली फसल नष्ट की है. सिंचाई के लिए इस्तेमाल की जा रही पाइप भी बरामद कर नष्ट कर दी गई. पुलिस अब अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान कर रही है.
झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से एक प्रभावशाली अभियान चलाया है. गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को चलाए गए इस अभियान में लगभग 50 एकड़ में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया.
पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरानिया और दुरागाढ़ा गांव के जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है. सूचना की सटीकता जांचने के लिए ड्रोन से पूरे इलाके का सर्वेक्षण कराया गया. ड्रोन सर्वेक्षण में खेती के साफ सबूत मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की.
अभियान के दौरान यह पता चला कि जंगल और पहाड़ी इलाके में अफीम की फसल योजनाबद्ध तरीके से लगी हुई थी ताकि प्रशासन की पकड़ से बचा जा सके.
टीम ने मौके पर करीब 50 एकड़ में फैली पूरी फसल को चिन्हित कर नष्ट कर दिया. वहीं, सिंचाई के लिए उपयोग में लाई जा रही 10 सेक्शन पाइप और 4 डिलीवरी पाइप भी बरामद कर नष्ट कर दिए गए.
यह भी पढ़ें: नशे के खिलाफ झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई... हजारीबाग में 2 तस्कर गिरफ्तार, लातेहार में 65 लाख का अवैध माल बरामद
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब अवैध खेती में शामिल लोगों के नाम और पते की जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









