
LIVE: ईरान में सड़कों पर जनसैलाब, तेहरान को प्रोटेस्टर्स ने घेरा... ट्रंप की धमकी के बाद खामेनेई शासन ने बंद किया एयरस्पेस
AajTak
Iran Protests LIVE Updates: ईरान में आर्थिक संकट के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शन एक बार फिर तेज हो गया है. राजधानी तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों में प्रोटेस्टरों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई है. प्रदर्शनों के बीच देशव्यापी इंटरनेट ब्लैकआउट की खबर सामने आई है. दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से खामेनेई को वार्निंग दे दी है.
ईरान में आर्थिक संकट के ख़िलाफ़ चल रहे विरोध प्रदर्शन देशभर के कई शहरों में फैल गया है. राजधानी तेहरान समेत मशहद और इस्फ़हान जैसे प्रमुख शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए. प्रोटेस्टरों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई हैं. विरोध प्रदर्शन तेज होने के बाद इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है. ईरान में सत्ता के खिलाफ खुला विद्रोह चल रहा है.
पिछले महीने तेहरान के ग्रैंड बाज़ार से शुरू हुए प्रदर्शन अब देश भर में फैल चुके हैं. व्यापारियों द्वारा ईरानी मुद्रा रियाल के तेज गिरावट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज़ उठाई गई थी, जो जल्द ही बेरोज़गारी, वस्तुओं की कमी और पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण बढ़ते आर्थिक संकट में तब्दील हो गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट में देखा गया है कि कई शहरों में पूर्व शाह के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं.
इसी बीच, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने घरेलू आपूर्तिकर्ताओं को चेतावनी दी है कि वे वस्तुओं की जमाखोरी या मूल्य वृद्धि न करें, जिससे जनता को राहत मिल सके.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ईरान पर दबाव बढ़ रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की तो अमेरिका कड़े कदम उठाएगा. किसी की भी आवाज़ दबाने की कोशिश की गई तो हम छोड़ेंगे नहीं.
ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी हर ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले और सबसे सटीक रूप में आपको आजतक के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी. ईरान के भीतर हालात कैसे बदल रहे हैं, प्रदर्शनकारियों पर क्या कार्रवाई हो रही है और दुनिया भर से इस पर कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं - हर अहम घटनाक्रम पर हमारी लगातार नज़र बनी हुई है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









