
बागेश्वर: पानी लेने गई बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, लाश देख सिहर गए गांववाले
AajTak
स्थानीय लोगों ने बताया कि जंगल की आग से निपटने के बीच यह घटना हमलोगों के लिए सदमा है. वन अधिकारी भी इसकी जांच कर रहे हैं. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के छाती मनकोट गांव में जंगल की आग बुझाने के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. 63 साल की देवकी देवी अपने घर से कुछ दूर पर रखे घास के ढेर को जंगल की आग से बचाने के लिए पानी लाने गई, तभी जंगल में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और घसीट ले गया.
जानकारी मिलते ही रात के अंधेरे में ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने पूरे जंगल में घंटों खोजबीन की. बाद में महिला का शव बरामद हुआ.
ग्रामीणों के मुताबिक, जंगल की आग गांव के नजदीक पहुंच गई थी, जिससे घास के ढेर को खतरा हो गया. 63 वर्षीय देवकी देवी ने इसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गुलदार के हमले का शिकार हो गईं. स्थानीय लोगों ने वन विभाग के साथ बहुत ढूंढा, लेकिन आखिरकार उसका शव ही मिला.
सर्च टीम में शामिल ग्रामीण दीपक खेतवाल ने बताया कि वे ग्रामीणों और वन कर्मियों के साथ जंगल में खोजबीन कर रहे थे. जंगल की आग से निपटने के बीच यह हमला हमलोगों के लिए सदमा है.
आदित्य रत्न (DFO, बागेश्वर) ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने टीम भेज दी. महिला के सिर पर चोट के निशान हैं. लाश का पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा.
जंगल में आग की बढ़ती घटनाओं पर डीएफओ ने कहा कि अराजकतत्व जंगल में आग लगा रहे हैं. जॉइंट टीम बनाकर जल्द इन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









