
ग्वालियर SSP को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- जब महिला और बच्चा खुद थाने पहुंचे, तो पुलिस बरामदगी का दावा क्यों कर रही?
AajTak
Gwalior Police: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एडिशनल एडवोकेट जनरल से कहा कि आपके SSP यह दावा करते हैं कि उन्होंने कॉर्पस को बरामद किया है, जबकि हकीकत में वह पुलिस की सूचना पर खुद थाने उपस्थित हुआ था.
ग्वालियर हाईकोर्ट की युगलपीठ ने एक हैबियस कॉर्पस मामले में SSP ग्वालियर को कड़ी फटकार लगाई है. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एडिशनल एडवोकेट जनरल से तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि आपका एसएसपी ताल ठोककर कहता है कि वह स्वयं कॉर्पस को बरामद कर कोर्ट में पेश करता है, जबकि हकीकत यह है कि कॉर्पस तो पुलिस की सूचना पर खुद थाने में उपस्थित होता है। फिर ऐसी झूठी वाहवाही क्यों लूटी जा रही है?
दरअसल, ग्वालियर के मुरार निवासी योगेश गोयल ने अपने अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया के माध्यम से हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की थी. याचिका में बताया गया कि 3 मई 2022 को योगेश गोयल का विवाह आगरा निवासी निशा राठौर से हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था. 27 दिसंबर 2023 को उनकी पत्नी ने एक बेटे कृति को जन्म दिया.
योगेश का आरोप है कि उसकी पत्नी का व्यवहार परिवार के प्रति बेहद क्रूर था और वह लगातार सास से अलग रहने की जिद करती थी. पत्नी को खुश रखने के लिए वह अपने माता-पिता से अलग भी रहा, लेकिन इसके बावजूद घरेलू विवाद खत्म नहीं हुआ.
मई 2025 में उसकी पत्नी बच्चे को लेकर मुरार बाजार गई और बिना बताए आगरा चली गई. बाद में उसने मैसेज कर बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड सचिन से शादी करना चाहती है. जब योगेश ने तलाक के बिना शादी पर आपत्ति जताई, तो पत्नी ने कहा कि बिना तलाक ही शादी होगी और अगर बच्चा चाहिए तो 50 लाख रुपए देने होंगे.
4 दिसंबर 2025 को योगेश अपने दोस्तों के साथ आगरा पहुंचा और बच्चे को लेकर ग्वालियर लौटने लगा, लेकिन उसकी पत्नी ने पुलिस को फोन कर उसे गिरफ्तार करा दिया.
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के नोटिस पर महिला अपने बच्चे को लेकर मुरार थाने पहुंची, जहां से महिला पुलिस उसे हाईकोर्ट लेकर आई. जब कोर्ट ने महिला आरक्षक से पूछा कि महिला और बच्चा कहां से लाए गए हैं, तो जवाब मिला कि मुरार थाने से.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









