
बांग्लादेश-लश्कर और हमास का खतरनाक ट्रांयगल... साजिश के नए गठजोड़ पर भारत की नजर
AajTak
हमास और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के बीच बढ़ती सांठगांठ चिंता का विषय है. हमास नेता नाजी जहीर ने LeT से जुड़ी PMML की बैठक में हिस्सा लिया है. भारतीय एजेंसियां नजर रख रही हैं. पाकिस्तान ISI बांग्लादेश में भारत-विरोधी नेटवर्क सक्रिय कर रहा है. ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन से युवाओं को उकसाया जा रहा है. भारत की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है.
पाकिस्तान में हाल ही में आतंकी संगठनों के बीच बढ़ती नजदीकियां भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं. हमास के नेताओं ने पहले पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) के रावलाकोट में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कैडरों के साथ मंच साझा किया था.
अब हमास के नेता नाजी जहीर (Naji Zaheer) ने पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग (PMML) द्वारा आयोजित एक बैठक में हिस्सा लिया है, जो LeT से जुड़ी है. PMML को अमेरिका ने LeT की तरह आतंकी संगठन घोषित किया है. यह विकास हमास और पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों LeT व JeM के बीच बढ़ते गठजोड़ को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: दुश्मन, हथियार, ड्रग्स, बंकर... कुछ नहीं छिपेगा भारत की इस नई सैटेलाइट से, ISRO 12 को करेगा लॉन्च
हमास और LeT के बीच सांठगांठ की शुरुआत
पाकिस्तान लंबे समय से आतंकी संगठनों को पनाह देने और प्रायोजित करने के लिए जाना जाता है. हाल ही में गुजरांवाला, पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में हमास के वरिष्ठ कमांडर नाजी जहीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वे LeT के कमांडर राशिद अली संधु के साथ मंच पर दिखे, जो PMML ने करवाया था. PMML LeT का राजनीतिक मोर्चा है और अमेरिका द्वारा आतंकी संगठन घोषित है.
फरवरी 2025 में PoK के रावलाकोट में हमास के नेताओं ने LeT और JeM के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जो भारत विरोधी था. यह पहली बार था जब हमास ने PoK में ऐसे कार्यक्रम में भाग लिया.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









