
तुर्कमान गेट इलाके में एक्शन के बीच आज जुमे की नमाज को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
AajTak
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुए बुलडोजर कार्रवाई और बवाल से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया है कि भ्रामक दावों और व्हाट्सएप ऑडियो के जरिए भीड़ को उकसाया गया था.
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को तुर्कमान गेट हिंसा के सिलसिले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया है. अब इस मामले में कुल 11 लोगों को पकड़ा जा चुका है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने 'मस्जिद ढहाने' की झूठी अफवाह फैलाने वाले करीब 10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की पहचान की है. अधिकारियों ने भ्रामक ऑडियो मैसेज फैलाने वाले कई व्हाट्सएप ग्रुपों को निगरानी में रखा है.
पुलिस समाजवादी पार्टी के नेता मोहिबुल्लाह नदवी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है, जो घटनास्थल पर मौजूद थे.
एमसीडी की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान पथराव और हिंसा के बाद सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम तैनात की गई है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई...
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मध्य) निधिन वलसन के मुताबिक, ताजा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अफ़ान, आदिल, शाहनवाज़, हमज़ा, अतहर और उबैद के रूप में हुई है. ये सभी तुर्कमान गेट इलाके के निवासी हैं. दिल्ली की एक अदालत ने पहले गिरफ्तार किए गए 11 में से पांच आरोपियों को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.
पुलिस के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ है कि व्हाट्सएप पर समुदाय और धार्मिक समूहों में यह झूठ फैलाया गया कि मस्जिद ढहाई जा रही है. इस वजह से 200 से ज्यादा लोग मौके पर जमा हो गए. पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने 10 इंफ्लुएंसर्स की पहचान की है और एक महिला इंफ्लुएंसर को पूछताछ के लिए समन भेजा है. पुलिस टीमों ने पहले ही कई व्हाट्सएप ग्रुपों में घुसकर गलत सूचनाओं का खंडन किया था, जिससे भीड़ को और बढ़ने से रोका जा सका.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









