
पैसों का लालच और देह व्यापार... मजबूर पीड़िता से गलत काम करवाते पकड़ी गई महिला
AajTak
नागपुर में ऑपरेशन शक्ति के तहत क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कलमना थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की. उमंग बार के पास सार्वजनिक स्थान पर छापेमारी कर एक महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. आर्थिक लालच देकर पीड़ित महिला से देह व्यापार करवाने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने नकदी और मोबाइल जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र में नागपुर शहर के कलमना थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत क्राइम ब्रांच के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पथक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है. उमंग बार के पास सार्वजनिक स्थान पर यह करवाई की गई.
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की है. इस दौरान आरोपी महिला ममता जयंत नागवंशी (उम्र 34 वर्ष), निवासी गुलमोहर नगर, सुदामा आश्रम के पास पीड़ित महिला से देह व्यापार करवाते हुए पकड़ा गया.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने पीड़ित महिला को आर्थिक लाभ का लालच देकर देह व्यापार के लिए प्रेरित किया और उससे अवैध रूप से देह व्यापार करवाया जा रहा था. इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 12,300 रुपये का मुद्देमाल जप्त किया है, जिसमें पंटर पंचनामा के अनुसार 2,300 रुपये नकद तथा लगभग 10,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन शामिल है. आरोपी एवं पीड़ित महिला दोनों की वैद्यकीय जांच कराई गई है.
इस मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच के अधिकारी श्याम अंगुथलेवार द्वारा दर्ज कराई गई है. आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी, पीड़ित महिला और जप्त मुद्देमाल को पुलिस थाना कलमना के हवाले किया गया है.
क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर ललिता तोड़ासे ने बताया है कि फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध देह व्यापार करने वालों में हड़कंप मच गया है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









