
जेमिमा के साथ गाना गाएंगे सुनील गावस्कर? WC फाइनल से पहले किया था वादा, देखें VIDEO
AajTak
वर्ल्ड कप चैम्पियन जेमिमा रोड्रिग्स ने सुनील गावस्कर को उनके वादे की याद दिलाई है कि अगर भारत महिला वर्ल्ड कप जीतता है, तो दोनों एक साथ गाना गाएंगे. अब जेमिमा गिटार लेकर तैयार हैं और फैंस इंतज़ार कर रहे हैं गावस्कर के माइक उठाने का.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर को उनके पुराने वादे की याद दिलाई है. भारत के ऐतिहासिक महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार वीडियो पोस्ट कर इसका जिक्र किया है.
क्या बोलीं जेमिमा
जेमिमा ने एक वीडियो पोस्ट में कहा, 'नमस्ते सुनील गावस्कर सर, मैंने आपका संदेश देखा. आपने कहा था कि अगर भारत विश्व कप जीतता है, तो हम दोनों साथ मिलकर एक गाना गाएंगे. इसलिए मैं गिटार लेकर तैयार हूं और उम्मीद है आप भी अपना माइक लेकर तैयार होंगे. ढेर सारा प्यार.'
अब जानें क्या था सुनील गावस्कर का वादा
दरअसल, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले आजतक से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा था, 'अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है, तो मैं और जेमिमा एक साथ गाना गाएंगे. वो गिटार बजाएंगी और मैं साथ में गाऊंगा.' अब जब भारत ने खिताब जीत लिया है, तो जेमिमा ने मजाकिया अंदाज़ में गावस्कर को याद दिलाया.
सेमीफाइनल में जेमिमा ने खेली यादगार पारी

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












