
जूही चावला ने बेटी जाह्नवी के बर्थडे पर किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर हो रही वाह वाही
ABP News
Juhi Chawla: एक्ट्रेस जूही चावला ने बेटी जाह्नवी मेहता के जन्मदिन पर 1000 पेड़ लगाकर खास अंदाज में जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर शेयर की गई फैमिली फोटो और भावुक कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है.
बॉलीवुड की चुलबुली और पॉपुलर एक्ट्रेस जूही चावला ने अपनी बेटी जाह्नवी मेहता के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया. इस बार उन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया पर बधाई नहीं दी, बल्कि एक ऐसा काम किया जो दिल को छू लेने वाला है. बेटी के नाम पर 1000 पेड़ लगाकर जूही ने जन्मदिन को शानदार बना दिया है. उनका ये 'गो ग्रीन' कदम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें जाह्नवी हल्के नीले रंग के ग्रेजुएशन गाउन में नजर आ रही हैं. उनके हाथ में फूलों का गुलदस्ता है और चेहरे पर प्यारी मुस्कान. साथ में जूही और उनके पति जय मेहता गर्व से मुस्कुराते दिख रहे हैं. तस्वीर के साथ जूही ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा कि उन्होंने अपनी 'छोटी जाह्नवी' के लिए 1000 पेड़ लगवाए हैं. साथ ही बेटी को हमेशा मुस्कुराते रहने, आगे बढ़ते रहने और चमकते रहने की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भगवान से बेटी की लंबी उम्र और खुशियों भरी जिंदगी की दुआ भी मांगी.
A post shared by Juhi Chawla Mehta (@iamjuhichawla)













