
जिस राज्य में एक भी विधायक नहीं जीता, वहां से बीजेपी ने उतारा राज्यसभा उम्मीदवार, जानें गेम प्लान
AajTak
जिस राज्य के चुनाव में बीजेपी का एक भी विधायक नहीं जीत सका था, पार्टी ने उस राज्य से भी एक राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार उतार दिया है. क्या है नंबर गेम और क्या है बीजेपी का प्लान?
देश लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है और सरगर्मियां राज्यसभा चुनाव को लेकर तेज हो गई हैं. राज्यसभा चुनाव को लेकर पूर्वोत्तर का सिक्किम चर्चा में है. इसकी वजह है चीन की सीमा से सटे इस राज्य से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का उम्मीदवार उतारना. बीजेपी ने सिक्किम की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए दोरजी त्शेरिंग लेप्चा को उम्मीदवार बनाया है.
अब चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि 2019 के सिक्किम चुनाव में बीजेपी खाता तक नहीं खोल सकी थी. जिस सूबे के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का एक भी विधायक नहीं जीता था, उस सूबे में पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतार दिया है तो इसके पीछे का प्लान क्या है, क्या समीकरण हैं? बात इसे लेकर भी हो रही है.
राज्यसभा सीट छोड़ने पर कैसे राजी हो गए गोले?
पीएस गोले के राज्यसभा सीट बीजेपी के लिए छोड़ने के मायने भी तलाशे जाने लगे हैं. इस फैसले को गोले की अयोग्यता के मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है. दरअसल, पीएस गोले को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई थी. पीएस गोले सजा काटकर 10 अगस्त 2018 को जेल से बाहर आए थे. नियमों के मुताबिक भ्रष्टाचार के किसी मामले में दोषी ठहराए जाने पर संबंधित नेता जेल से बाहर आने के बाद छह साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकता और इसी वजह से पीएस गोले 2019 के विधानसभा चुनाव में खुद नहीं उतरे थे. हालांकि, चुनाव में एसकेएम की जीत के बाद विधायक दल की बैठक में गोले को विधायक दल का नेता चुन लिया गया और वह सीएम बने.
सीएम बनने के बाद पीएस गोले अक्टूबर 2019 में उपचुनाव जीतकर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हो गए थे. एसडीएफ ने चुनाव आयोग पर गोले की अयोग्यता अवधि छह साल से घटाकर एक साल करने का आरोप लगाया था और इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी. कहा तो यह भी जा रहा है कि बीजेपी के सहयोग से ही गोले की कुर्सी और विधायकी बची थी और अब उनका राज्यसभा सीट छोड़ना उसी एहसान का बदला चुकाने की कोशिश है.
क्या कहते हैं जानकार

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








