
'जिसे काम नहीं आता, उसे कुर्सी क्यों...', पाकिस्तान की हार से बौखलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी को कहा अयोग्य
AajTak
भारत से टी20 वर्ल्ड कप में मिली 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मच गई है. शोएब अख्तर ने बोर्ड नेतृत्व, चयन नीति और सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि गलत फैसलों, अस्थिर रणनीति और जवाबदेही की कमी ने टीम को मैदान से ज्यादा प्रशासनिक संकट में डाल दिया है.
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मिली 61 रन की करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने टीम ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कार्यशैली पर भी तीखा हमला बोला है.
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium) में खेले गए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप (ICC Men's T20 World Cup) मुकाबले में मिली हार के बाद अख्तर ने PCB और उसके चेयरमैन मोहसिन (Mohsin Naqvi) की क्षमता पर ही सवाल खड़े कर दिए.यह भी पढ़ें: 'हमें तो आदत है...', भारत से हारकर पाकिस्तान के LIVE टीवी शो में क्यों बजी तालियां, VIDEO
अख्तर ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि गलत लोगों को बड़ी जिम्मेदारी देना सबसे बड़ा अपराध है. उनका इशारा साफ तौर पर बोर्ड नेतृत्व की ओर था, जिसे उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट की गिरती हालत का मुख्य कारण बताया.
सीनियर खिलाड़ियों पर भी साधा निशाना अख्तर ने सिर्फ PCB ही नहीं, टीम के सीनियर खिलाड़ियों को भी नहीं बख्शा.उन्होंने बाबर आजम, शाहीन शाह आफरीदी और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों के लगातार बड़े मैचों में नाकाम रहने पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि प्रदर्शन के बजाय 'स्टार कल्चर' को बढ़ावा दिया गया, जिसका खामियाजा टीम भुगत रही है.यह भी पढ़ें: मैच में गिर रहे थे पाकिस्तान के तड़ातड़ विकेट, टीम की हालत देख स्टेडियम छोड़कर भागे मोहसिन नकवी, VIDEO
जिसे काम नहीं आता, उसे कुर्सी क्यों? अख्तर ने कहा कि जब अयोग्य व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है तो वह संस्था ही नहीं, पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चयन और नेतृत्व के फैसले क्रिकेटिंग मेरिट के बजाय दूसरी प्राथमिकताओं पर आधारित रहे हैं. अख्तर का इशारा सीधा-सीधा मोहसिन नकवी की तरफ था.
शाहिद आफरीदी भी कर चुके हैं आलोचना यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान क्रिकेट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं. पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी भी पहले सलाह दे चुके हैं कि बोर्ड प्रमुख को एक साथ कई जिम्मेदारियां लेने से बचना चाहिए.यह भी पढ़ें: 'गोभी खोद दी, सिंघाड़े बिकवा दिए...', पाकिस्तान की हार पर हरियाणवी कमेंट्री ने उड़ाया गर्दा, भोजपुरी कमेंटेटर्स ने भी कर दिया धुआं-धुआं

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











