
'जिला ही घोषित कर दो...', एक घर में रहता है 199 लोगों का परिवार, इतना है एक दिन का राशन
AajTak
मिजोरम के बक्तावंग गांव में दुनिया के सबसे बड़े परिवार का घर है. यहां एक ही खानदान के कुल 199 लोग रहते हैं. पूरा परिवार साथ ही खाना बनाता और खाता है. सब कुछ मिल जुलकर ही किया जाता है.
भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम के बक्तावंग गांव में दुनिया के सबसे बड़े परिवार का घर है. यहां कुल 199 लोग हैं जो एक बड़े से घर में एक ही छत के नीचे रहते हैं. इस परिवार का मुखिया पु ज़िओना नाम का शख्स था. जुओना की 38 पत्नियां, 89 बच्चे , उनकी पत्नियां और 36 पोते पोतियां हैं. हाई ब्लडप्रेशर और शुगर के कारण साल 2021 में 76 वर्ष की आयु में ज़िओना का निधन हो गया, लेकिन उनका परिवार आज भी बक्तावंग की पहाड़ियों में बने अपने लिविंग कॉम्प्लेक्स ज़िओना में एक ही छत के नीचे रहता है.
साथ ही खाना खाता है 199 लोगों का परिवार
उनके कुछ बच्चों की अपनी पत्नियां हैं, कुछ की एक से अधिक हैं. ऐसें में कुल मिलाकर देखें तो परिवार के सदस्यों की संख्या अब 199 हो गई है. वे हर रोज दिन में दो बार अपने घर के बड़े हॉल में एक साथ खाना खाने के लिए इकट्ठा होते हैं. यहां नजारा किसी बड़ी कैंटीन जैसा हो जाता है. घर के लोग रोज के काम काज से लेकर खाना- पीना और राशन तक सब कुछ शेयर करते हैं. दुनिया में लोग जहां ज्वाइंट फैमली को पीछे छोड़ते जा रहे हैं. वहीं इस परिवार में हर कोई पु ज़िओना की विरासत को आगे बढ़ाना चाहता है, हालांकि फिर भी यहां काफी चीजें बदल रही हैं.
तैयार हो रहा नया और बड़ा घर
परिवार के कुछ लोग अपने बच्चों को बाहर शहरों में ऐसी जगहों पर भेजने के लिए तैयार हैं जहां उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके और उनके लिए जीवन में सफल होने की संभावनाएं बेहतर हो सकें. बढ़ते परिवार को देखते हुए गांव में ही एक नया घर बनाया जा रहा है ताकि परिवार ज्यादा समय तक एक रहे. इस परिवार के चलते ये गांव टूरिस्टों के अधिक ध्यान खींचता है. जिओना के छोटे बेटों में से एक रिकॉर्ड ने हाल ही में द स्ट्रेट्स टाइम्स को बताया 'मैं अपना पिता नहीं हूं ! उसे भगवान ने चुना था, लेकिन हम सिर्फ सामान्य इंसान हैं और उनकी तरह कई पत्नियां नहीं रख सकते.'
बार- बार शादी करने से किसी ने क्यों नहीं रोका?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










