
जासूसी गुब्बारे पर बढ़ी तकरार, US की चेतावनी के बाद चीन ने कहा- खामियाजा भुगतेगा अमेरिका
AajTak
चीन ने अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है. जोर देकर कहा गया है कि अगर जासूसी गुब्बारे वाले मुद्दे को ज्यादा उठाया गया तो अमेरिका को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे. अमेरिका भी इस विवाद को लेकर चीन को काफी कुछ कह चुका है.
अमेरिका ने जब से चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराया है, एक बार फिर दोनों ही देश एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. अमेरिका ने रविवार को चीनी अधिकारियों के साथ एक मुलाकात की थी, उसमें साफ कहा गया कि अमेरिका अपनी सुरक्षा के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा. अब उस तल्ख टिप्पणी पर चीन की तरफ के जवाब आ गया है. उसने उल्टा अमेरिका को परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली है.
चीन ने अमेरिका को क्या चेतावनी दी?
चीन के विदेश मंत्रालय ने एक जारी बयान में कहा है कि अगर अमेरिका द्वारा जासूसी गुब्बारे वाले मुद्दे को ज्यादा बढ़ाया गया तो उसे हर तरह के परिणाम भुगतने होंगे. अमेरिका लगातार इस मुद्दे से फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है. अब चीन की तरफ से ये बयान उस समय आया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात की है. उस मुलाकात में अमेरिका ने सबसे ज्यादा जोर जासूसी गुब्बारे वाले मुद्दे को ही दिया है.
अमेरिका ने चीन को क्या कहा था?
बैठक के दौरान ब्लिंकन ने स्पष्ट किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका संप्रभुता के किसी भी उल्लंघन के लिए खड़ा नहीं होगा और चीनी उच्च ऊंचाई निगरानी गुब्बारा कार्यक्रम - जिसने पांच महाद्वीपों में 40 से अधिक देशों के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की है - का पर्दाफाश किया गया है. ब्लिंकेन ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा भी उठाया. यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर युद्ध पर, ब्लिंकेन ने निहितार्थ और परिणामों के बारे में चेतावनी दी. अब जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने चीन के एक जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था. उस समय राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दो टूक कहा था कि अमेरिका को अपनी रक्षा करना आता है और वो कभी भी इसके साथ समझौता नहीं करता. उसी वजह से वायुसेना को एक मिशन सौंपा गया और कुछ ही समय के अंदर जासूसी गुब्बारे को गिरा दिया गया.
जासूसी गुब्बारे को लेकर क्या जानकारी?

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








