
जाली नोटों का धंधा-डी कंपनी से कनेक्शन... भारत के खिलाफ ऐसे एक्टिव था नेपाल में मारा गया ISI एजेंट
AajTak
पुलिस और खुफिया सूत्रों की मानें तो जाली नोटों के कमीशन को लेकर उसकी दूसरे धंधेबाज़ों से पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी और उसने दाऊद इब्राहिम गैंग के शूटरों की मदद से बलराम पटुआ नाम के एक कारोबारी की हत्या करवा दी थी.
नेपाल की राजधानी काठमांडू से कुछ तस्वीरें आईं. जिनमें दिख रहा है कि जैसे ही एक शख्स कार से नीचे उतरता है, अचानक एक हमलावर उसे कार के चारों तरफ दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारता है. फिर खुलासा होता है कि जिस शख्स को गोली मारी गई, वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट था. साथ ही डी कंपनी के साथ भी उसका कनेक्शन था. उस शख्स पर भारत में जाली नोट सप्लाई करने का भी इल्जाम है. अब सवाल ये है कि उसका कत्ल किसने और क्यों किया?
काठमांडू में सोमवार को हुई वारदात जिस वक्त शख्स को गोली मार गई वह रात का समय था. सिवाय एक मकान के गली में पूरी तरह अंधेरा छाया था. उसी मकान के बाहर एक सफेद रंग की कार आकर रुकती है. कार रुकने के साथ ही हाथ में रूमाल लिए सफेद कुर्ता पायजामा पहने एक शख्स गाड़ी से नीचे उतरता है. लेकिन इससे पहले कि वो कुछ समझ पाता अचानक कार के पीछे अंधेरे से गोलियों की आवाज़ के साथ चिंगारी दिखाई देती है. गोली इसी सफेद कुर्ते पायजामे वाले शख्स को निशाना बना कर ही चलाई गई थी. सिर पर मंडराती मौत को देखकर गाड़ी से नीचे उतरे शख्स के होश फाख्ता हो जाते हैं और वो बचने के लिए बेतहाशा भागने लगता है. लेकिन जब उसे बचने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देता, तो फिर वो कार के ही गोल-गोल चक्कर लगाने लगता है.
हर हाल में उसकी जान लेना चाहते थे हमलावर हमलावर भी गाड़ी के इर्द-गिर्द घूम-घूम कर उसे निशाना बनाने की कोशिश करते हैं. इस रेस में जीत आख़िरकार हमलावरों की ही होती है. गाड़ी का एक चक्कर लगाने के बाद आखिरकार गोलियों का शिकार बन रहे शख्स की हिम्मत जवाब दे देती है. वो कुछ देर के लिए रुककर सरेंडर करने की मुद्रा में अपने दोनों हाथ भी ऊपर उठाता है. लेकिन हमलावर उसे बख्शने के मूड में नज़र नहीं आते और फायरिंग जारी रहती है. आखिरकार वो गाड़ी के दांयी ओर पिछले टायर के पास गिर जाता है और इसके बाद उसपर कुछ और गोलियां बरसा कर हमलावर अंधेरे में ही गायब हो जाते हैं.
छत से नीचे कूद पड़ी थी लड़की सीसीटीवी की उन तस्वीरों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इस फायरिंग के दौरान मकान की छत से एक लड़की सीधे नीचे कूद जाती है और फिर किसी तरह उठकर हमलावरों के पीछे भागती है. लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है. हमलावर दूर जा चुके हैं. ये लड़की कोई और नहीं बल्कि गोलियों का शिकार बने कुर्ते पायजामे वाले शख्स की बेटी है, जो अपने बाप पर हमला होता देख उसे बचाने के लिए छत से छलांग लगाकर हमलावरों के पीछे भागती है. शूटर्स के भागने के बाद कुर्ते पायजामे वाला शख्स किसी तरह लड़खड़ाता हुआ खड़ा होता है और घरवाले उसे अंदर ले जाते हैं. आनन-फानन में लोग उस शख्स को अस्पताल ले जाते हैं, जहां इलाज के दौरान गुमनाम हमलावरों की गोलियों का शिकार बनने वाले उस आदमी की मौत हो जाती है.
आईएसआई एजेंट था मरनेवाला शख्स सीसीटीवी में कैद हमले की तस्वीरें बेहद चौंकाने वाली हैं. लेकिन जब इस हमले में मारे गए शख्स की पहचान सामने आती है, तो कहानी और भी ज्यादा सनसनीखेज़ हो जाती है. क्योंकि शूटरों की गोलियों का निशाना बनने वाला वो शख्स कोई मामूली आदमी नहीं, बल्कि नेपाल में बैठ कर भारत में नकली नोटों का कारोबार चलाने वाला आईएसआई का एजेंट मोहम्मद दर्जी उर्फ लाल मोहम्मद था. लाल मोहम्मद का संबंध दाऊद इब्राहिम गैंग से था. वो उसी के इशारे पर आईएसआई के लिए ये काम कर रहा था.
दागदार रहा है लाल मोहम्मद का अतीत लाल मोहम्मद पर हमला काठमांडू के बाहरी इलाके में सोमवार की शाम को हुआ था. हमलावरों ने उसे कागेश्वरी मनोहरा म्यूनिसिपल्टी के गोठा-टर इलाके में तब घेर कर मार डाला, जब वो कहीं बाहर से घर लौट रहा था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच तो कर रही है, लेकिन क़ातिल और क़त्ल की साज़िश को लेकर उसके हाथ अभी खाली हैं. क्योंकि सीसीटीवी में कैद कातिलों की तस्वीरें साफ नहीं हैं और इन तस्वीरों के सहारे किसी को पहचानना बहुत मुश्किल है. ऊपर से हमले में मारे गए लाल मोहम्मद का ट्रैक रिकॉर्ड और उसकी मौजूदा प्रोफाइल के ज़रिए भी पुलिस के लिए उसके कातिलों के बारे में पता करना कम चुनौती भरा नहीं है. क्योंकि जाली नोटों के धंधे से जुड़े इस आईएसआई एजेंट का अतीत भी बेहद दागदार रहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









