
जापान की टॉर्चर लैब, जहां सैनिकों के भीतर डाले जाते थे जानलेवा वायरस, अजन्मे बच्चे भी नहीं बख्शे गए
AajTak
लैब में ये देखने की कोशिश हो रही थी कि इंसान कितना टॉर्चर झेल सकता है. इसके तहत बेहोश किए बगैर ही युद्धबंदियों को शरीर को आरी से काटा जाता. सैनिक चीखते हुए बेहोश हो जाते. ज्यादातर वहीं दम तोड़ देते, बाकियों की गैंग्रीन से मौत हो जाती. बचे हुए के शरीर में यौन रोगों के बैक्टीरिया डाल दिए जाते थे.
रूस-यूक्रेन में जंग छिड़े लगभग सालभर होने वाला है. इस बीच कई बार खबरें आईं कि रूसी सैनिक यूक्रेनी जनता, खासकर महिलाओं-बच्चों से बदसलूकी कर रहे हैं. रेप के बाद औरतों की हत्या जैसी बर्बर बातें भी सुनाई दीं. इससे सालभर पहले आर्मेनिया-अजरबैजान की लड़ाई में भी मासूम लोगों पर हिंसा की खबरें आई थीं. जांच कमेटी भी बैठी, लेकिन फिर कोई अपडेट नहीं आया. दो मुल्कों की आपसी लड़ाई में आम लोगों पर अन्याय मॉर्डन पॉलिटिक्स नहीं, लंबे समय से इसकी झलकियां मिलती रहीं.
एक्शन T4, जहां दिव्यांगों को मारा जाता नाजी जर्मनी के दौर में सितंबर 1939 से लेकर दूसरे वर्ल्ड वॉर के खत्म होते तक एक खास प्रयोग चला, जिसे एक्शन T4 कहा गया. इसके लिए साइकेट्रिक अस्पताल बनाए गए, जहां शारीरिक या मानसिक तौर पर कमजोर लोगों को रखा गया. इनमें बच्चे भी थे और बूढ़े भी. हर दो-चार दिन के बाद इनमें से कुछ सैकड़ों लोगों को लेकर डॉक्टर कहीं जाते और फिर अकेले लौट आते. पता लगा कि उन्हें गैस चैंबर या आग में जिंदा भून दिया जाता था.
हिटलर को किसी भी तरह की दिव्यांगता से खासी चिढ़ थी वो ऐसे लोगों को 'यूजलेस ईटर' (बेकार में खाने वाला) कहता, जो देश के किसी काम नहीं आ सकते थे. इसे इनवॉलंटरी यूथेनेशिया कहा गया. माना जाता है कि इस दौरान लगभग 3 लाख दिव्यांगों को जर्मनी, ऑस्ट्रिया और पोलैंड में मार दिया गया.
युद्ध में किया सफाया युद्ध समाप्ति के बाद हिटलर के डॉक्टर कार्ल ब्रेंट्ड ने बताया कि उसके दिमाग में ऐसे लोगों को मारने की बात काफी पहले से थी. जंग के दौरान उसे मौका मिल गया. वो सोचता था कि दिव्यांगों के इलाज पर खर्च होते पैसों को युद्ध या किसी दूसरे काम में लगाया जाए. एलजीबीटी समुदाय भी सॉफ्ट टारगेट रहा.
बच्चों को स्पेशल ट्रीटमेंट का कहकर ले जाया गया ऑटिज्म या किसी भी किस्म की गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के साथ भी यही किया गया. खुद इंटीरियर मिनिस्ट्री ने पेरेंट्स को बताया कि उनके बच्चे इलाज के लिए स्पेशल सेक्शन में भेजे जा रहे हैं. कुछ दिनों बाद उन्हें जहरीली दवा देकर मार दिया जाता और पेरेंट्स को न्यूमोनिया से मौत की खबर भेज दी जाती.
अनुशासित देश जापान का इतिहास भी कम बर्बर नहीं जापान के यूनिट 731 प्रयोग को दुनिया के सबसे क्रूर वॉर क्राइम में गिना जाता है. जापानी सेना ने सालों तक चीनी सेना और यहां तक कि आम चीनियों पर भी खतरनाक एक्सपेरिमेंट किए. यूनिट 731 दरअसल एक लैब हुआ करती, जहां कई तरह के खौफनाक बायोलॉजिकल प्रयोग युद्ध बंदियों पर हुए.

दक्षिण लेबनान के टायर शहर से सामने आई ग्राउंड रिपोर्ट में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी संघर्ष का असर अब आम लोगों की रोजी-रोटी पर साफ दिखाई दे रहा है. यहां करीब 1500 मछुआरे पिछले दो हफ्तों से समुद्र में नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है. तट पर खाली पड़ी नावें और जाल ठीक करते मछुआरे इस संकट की गवाही दे रहे हैं. मछली पकड़ना जो कभी उनकी जिंदगी और आजीविका का आधार था.

इजरायल दो-दो मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. इधर ईरान अटैक कर रहा है तो उधर लेबनान से हिजबुल्लाह हमले कर रहा है. आज ईरान ने इजरायल के कई शहरों में एक साथ हमला बोला. इजरायल के काफर कसीम में क्लस्टर बम से हमला किया. हमला हमले के बाद काफर कसीम शहर में भारी नुकसान हुआ है. इधर हिज़्बुल्लाह ने क़ंतारा के पास एक इजरायली टैंक पर दूसरे हमले की जिम्मेदारी ली है. देखें एक और एक ग्यारह.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा होता जा रहा है. जहां एक ओर युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है, वहीं दूसरी ओर दोनों देशों के बीच बयानबाज़ी और सैन्य दबाव तेज हो गया है. व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि वार्ता अभी डेड एंड पर नहीं पहुंची है, लेकिन हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है.

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई. हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है. 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. बस में करीब 40 लोग सवार थे. हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ रही थी. इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है. ट्रंप ने संकेत दिया था कि सीजफायर हो सकता है, लेकिन ईरान ने कहा हमें तो कुछ पता ही नहीं है, किससे बात चीत हो रही है ट्रंप की? तो 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. ईरान दावे कर रहा है हम अमेरिका को सबक सिखा रहे हैं. उधऱ अमेरिका कह रहा है कि रुक जाओ नहीं तो कहीं के नहीं बचोगे. देखें बुलेटिन.

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है. दुनियाभर की नजर रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर बनी हुई है. कई देशों ने इस रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.




