
जानिए क्या है ईरान का 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस', जिसने इजरायल में दहशत पैदा कर दी है?
AajTak
सीरिया में अपने दूतावास पर हुए हमले का बदला लेने के लिए ईरान ने इजरायल पर हमला बोल दिया है. ईरान ने इजरायल पर 200 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल दागे हैं. ये पहली बार है जब ईरान ने इजरायल की जमीन पर हमला किया है. इसमें एक सैन्य ठिकाने को नुकसान पहुंचाने की बात कही जा रही है.
गाजा में पिछले छह महीने से जंग लड़ रहे इजरायल की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही. एक तरफ वो गाजा में हमास के लड़ाकों से लोहा ले रहा है, तो दूसरी तरफ अपने ही घर में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है. अब एक तीसरा मोर्चा भी खुल गया है. ईरान ने इजरायल पर हमाल बोल दिया हैं. शनिवार देर रात ईरान ने बड़े पैमाने पर इजरायल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए है. 200 से ज़्यादा ड्रोन और मिसाइलें छोड़े जाने का दावा किया गया है.
इजरायली पर हमले को ईरान ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' (Operation True Promise) कोडनेम दिया है. ईरान का कहना है कि उसने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' इसलिए कोडनेम दिया है ताकि वो अपने दोस्तों और दुश्मनों को बता सके कि वो जो भी कहता है उस पर अमल करता है. वो सच्चा वादा करना जानता है. जो वादा करता है उसे निभाता है. उसने सीरिया में अपने दूतावास पर हुए हमले का बदला लेने के लिए इजरायल पर दर्जनों मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है.
बाइडेन ने रद्द की छुट्टी...
इस हमले के बाद पूरे इजरायल में हाई अलर्ट है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा रहने और हर संभव मदद देने की बात कही है. इजरायल पर ईरान के हमले के बाद डेलावेयर में अपने निजी आवास पर छुट्टी मना रहे राष्ट्रपति बाइडेन व्हाइट हाउस लौट आए हैं. उनके पहुंचने के तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की बैठक हुई है.
नेतन्याहू ने जताई प्रतिबद्धता...
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ''इजरायल मजबूत है. आईडीएफ मजबूत है. हमारी जनता मजबूत है. हम अमेरिका के साथ ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस और कई अन्य देशों के समर्थन की सराहना करते हैं. मैंने एक स्पष्ट सिद्धांत निर्धारित किया है कि जो भी हम पर हमला करेगा, हम उस पर हमला करेंगे. हम हर खतरे से अपनी रक्षा करेंगे. देश के डिफेंस सिस्टम्स को काम पर लगा दिया गया है. हम किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं.''

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







