
जानबूझकर फैलाई जा रहीं फ़र्ज़ी ख़बरों से मीडिया के प्रति विश्वास घटता है: पत्रकार मारिया रेसा
The Wire
साक्षात्कार: हाल ही में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा की वेबसाइट रैपलर को वहां की सरकार ने बंद करने का आदेश दिया है. द वायर की सीनियर एडिटर आरफ़ा ख़ानम शेरवानी से बातचीत में मारिया ने कहा कि पत्रकारों को लोगों को यह बताने की ज़रूरत है कि अगर वे आज अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ते हैं, तो वे इन्हें हमेशा के लिए गंवा देंगे.
होनोलुलु: किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जिसकी न्यूज वेबसाइट को बंद करने का आदेश कुछ घंटे पहले ही दिया गया हो, रैपलर की सीईओ मारिया रेसा भविष्य को लेकर उल्लेखनीय ढंग से प्रसन्नचित्त नजर आईं.
ईस्ट-वेस्ट सेंटर में जीरो ट्रस्ट वर्ल्ड में मीडिया के सामने दरपेश चुनौतियों पर दिए गए अपने भाषण में रेसा ने कहा कि वे और उनके साथी फिलिपींस सरकार द्वारा स्वतंत्र मीडिया के खिलाफ छेड़े गए युद्ध में इस अंजाम के लिए तैयार थे और वे अपना काम जारी रखेंगे.
‘अगर आप ऐसे देश में रहते हैं, जहां कानून के शासन को इस सीमा तक मोड़ दिया गया है, कि यह टूट गया है, कुछ भी मुमकिन है…इसलिए आपको तैयार रहना चाहिए.’
रेसा 2021 नोबेल शांति पुरस्कार की संयुक्त विजेता थीं. उन्हें यह पुरस्कार प्रेस की आजादी की रक्षा में उनके योगदान के लिए दिया गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.






