
'जब सिंगर नेहा राठौर ने कर ली घर से भागने की प्लानिंग', ये थी वजह
AajTak
'यूपी में का बा' गाने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौर ने को सिंगिंग की दुनिया में उतरने के लिए संघर्ष करना पड़ा. अपने परिवार में भी काफी चीजें सहनी पड़ीं. नेहा को हाल में यूपी पुलिस ने उनके गाने की वजह से नोटिस भेजा था. इसके बाद नेहा ने एक और गाना 'बेरोजगार बानी साहेब रोजगार मांगिला...' रिलीज कर दिया.
'यूपी में का बा 2' गाकर चर्चा के केंद्र में आईं सिंगर नेहा सिंह राठौर को हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोटिस भेजा. इस नोटिस के बाद नेहा ने एक और गाना 'बेरोजगार बानी साहेब रोजगार मांगिला...' रिलीज कर दिया. नेहा इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अपने गानों की वजह से चर्चा में रही है. नेहा मूलत: बिहार के भभुआ जिले की रहने वाली हैं.
एक वीडियो में नेहा सिंह राठौर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के जिस गांव से वह यहां तक आई हैं, वो सफर काफी चैलेंजिंग रहा. 2018 में परिवार ने बीएड करने की सलाह दी. पर, यह उनको ठीक नहीं लगा. परिवार से लड़ झगड़कर वह कोलकाता संगीत सीखने गईं. लेकिन, यहां से भी वह जल्द वापस आ गईं.
2019 में नेहा सिंह की जिंदगी की संगीत यात्रा शुरू हुई. नेहा ने कहा- कई लोग रोड पर ही जाकर शौच करते थे. यह देख पहली बार उन्होंने 'हमरा प्रेम के निसानी देखाई द पिया...' गाना लिखा. तब तक वह सोशल मीडिया पर भी उतना एक्टिव नहीं थी. फेसबुक पर अकाउंट भी 2018 में बनाया. फिर फेसबुक पर ही उन्होंने गाना शेयर किया.
नेहा ने कहा कि उनका यह गाना वायरल हो गया, इसके बाद ही उन्हें आगे के लिए मोटिवेशन मिला. नेहा ने बताया कि उन्होंने अपने भाई के टूटे मोबाइल से ही गाना रिकॉर्ड किया था. नेहा ने कहा उनको मोबाइल नहीं मिला था, क्योंकि माना जाता था कि अगर लड़की के पास मोबाइल रहेगा तो वह बिगड़ जाएगी. नेहा ने कहा कि उनके भाई ने तो उनसे यह तक कह दिया था- तुम्हारी जैसी हरकतें हैं, तुम एक दिन कटोरा लेकर भीख मांगोगी.
यह सुनने के बाद नेहा रोती रहीं और उन्होंने घर से भागने की प्लानिंग भी कर लीं. इसी बीच 2020 में कोरोना आ गया. फिर उन्होंने कोरोना पर एक गाना लिखा. यह गाना सुनकर कुछ मीडियावाले आए और उनका इंटरव्यू लिया. इसके बाद उनके परिजनों को लगा कि लड़की अच्छा काम कर रही है.
इसी बीच नेहा के कुछ दोस्तों ने उन्हें सलाह दी कि वे हिंदी में गाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा. पर, नेहा का मानना था कि उन्हें भोजपुरी की छवि बदलनी है. इसी कारण भोजपुरी में गाने का फैसला किया. नेहा ने कहा- मैंने भोजपुरी में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक मुद्दों पर साफ-सुथरे गाने गए हैं. यहीं से मेरी पहचान बनी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










