
जब सचिन ने PAK गेंदबाज से कहा- भाई इतना सीरियस होकर मत खेलो
AajTak
पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सईद अजमल ने सचिन तेंदुलकर के साथ हुए दिलचस्प वाकए का जिक्र किया है. यह वाकया 2014 में एमसीसी (MCC) और शेष विश्व एकादश (Rest of the world XI) बीच लॉर्ड्स में हुए चैरिटी मुकाबले के दौरान का है.
पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सईद अजमल ने सचिन तेंदुलकर के साथ हुए दिलचस्प वाकए का जिक्र किया है. यह वाकया 2014 में एमसीसी (MCC) और शेष विश्व एकादश (Rest of the world XI) बीच लॉर्ड्स में हुए चैरिटी मुकाबले के दौरान का है. एमसीसी की टीम में ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सईद अजमल जैसे दिग्गज थे. वहीं, शेष विश्व एकादश में एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और शेन वॉर्न जैसे सितारे खेल रहे थे. शेष विश्व एकादश ने उस मैच में पहले बल्लेबाज की. एमसीसी की ओर से सईद अजमल ने फटाफट चार विकेट झटक लिये. इससे विपक्षी टीम का स्कोर 12 ओवरों में पांच विकेट पर 68 रन हो गया. इसके बाद कप्तान सचिन तेंदुलकर ने सईद अजमल से मैच को इतना सीरियस लेने को नही कहा था. अजमल ने पाकिस्तान क्रिकेट को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












