
...जब रेलवे ट्रैक पर उतरे टैंक, जंग की तैयारियों के लिए पटरियों पर सेना ने किया ये ट्रायल
AajTak
Successful Trial Run of Military Train With Tanks: भारतीय रेलवे ने पश्चिमी 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' (Dedicated Freight Corridor, DFC) पर सेना के युद्धक सामानों से लैस ट्रेन को तेज रफ्तार में दौड़कर सफल परीक्षण किया है. अब देश के एक कोने से दूसरे कोने तक तेज रफ्तार के साथ बड़ी मात्रा में सेना के भारी-भरकम टैंक और इससे जुड़े सामान पहुंचाए जा सकते हैं.
भारतीय रेलवे ने एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है. भारतीय रेलवे ने पश्चिमी 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' (Dedicated Freight Corridor, DFC) पर सेना के युद्धक सामानों से लैस ट्रेन को तेज रफ्तार में दौड़कर सफल परीक्षण किया है. अब देश के एक कोने से दूसरे कोने तक तेज रफ्तार के साथ बड़ी मात्रा में सेना के भारी-भरकम टैंक और इससे जुड़े सामान पहुंचाए जा सकते हैं. साथ ही युद्ध की स्थिति में भी इससे काफी मदद मिलेगी. इस परीक्षण के के दौरान वाहनों और उपकरण से भरी सैन्य ट्रेनों को न्यू रेवाड़ी से न्यू फुलेरा तक चलाकर सफल परीक्षण किया गया. इससे सशस्त्र बलों के लिए कम समय में जरूरी और भारी भरकम उपकरणों को जुटाने की क्षमता बढ़ाने के प्रयास में सफलता मिली है. Successful trial run of a military train with vehicles & equipment was conducted from New Rewari to New Phulera, validating efficacy of Dedicated Freight Corridor (DFC). DFCs will significantly enhance the mobilisation capability of Armed Forces of 🇮🇳 📖 https://t.co/12wczxPTLw pic.twitter.com/sZRzDTzInE रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस परीक्षण के दौरान 2 परीक्षण किए गए. पहला परीक्षण रेलवे के डिब्बों पर किया गया जबकि दूसरा परीक्षण सैन्य ट्रेन के डिब्बों पर किया गया और दोनों परीक्षणों में भारी उपकरण लादे गए थे.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







