
'जब तक टेस्ट नहीं खेलेगा, क्या बड़ा क्रिकेटर...', चैम्पियन बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी को पिता का साफ संदेश
AajTak
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया. खिताबी मुकाबले में वैभव की तूफानी बल्लेबाजी ने अंग्रेजों के होश उड़ा दिए. वैभव की उपलब्धियों से पिता संजीव सूर्यवंशी उत्साहित तो हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेट के लिए बड़ा लक्ष्य सेट कर दिया है.
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया. भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. भारतीय टीम की जीत के हीरो वैभव सू्र्यवंशी रहे. जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल में वैभव ने सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. उन्होंने शुरुआती 24 गेंदों में सिर्फ 24 रन बनाए, लेकिन उसके बाद महज 56 गेंदों में 151 रन ठोक दिए.
वैभव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैभव ने सबसे पहले अपने पिता संजीव सूर्यवंशी को फोन किया और कहा, 'पापा प्रणाम.' यह वही बिहारी अंदाज था जिसने लोगों का दिल जीत लिया. भावुक पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि बेटे की आवाज सुनते ही उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े.
संजीव सूर्यवंशी ने TOI से कहा, 'जब वैभव ने फोन किया तो वो टीम के साथ खुशी से झूम रहा था. मैंने उससे कहा कि अभी जश्न मनाओ, बाद में बात करेंगे. यह पल बहुत खास है क्योंकि अब वो अंडर-19 में नहीं खेलेगा.'
अभी तो शुरुआत है: संजीव सूर्यवंशी वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर खुश होने के बावजूद उनके पिता की सोच बेहद साफ है. वे कहते हैं, 'अभी तो शुरुआत है, उसे बहुत आगे जाना है, जब तक वो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले, क्या बड़ा क्रिकेटर.' पटना में वैभव के कोच मनीष ओझा का फोन लगातार बज रहा है. लोग बधाई देने के साथ अजीब मांग भी कर रहे हैं, "सर, मेरा बेटा दो साल का है, उसे वैभव जैसा बना दीजिए.'
मनीष ओझा कहते हैं, 'बिहार में खेल की एक नई क्रांति आ गई है. अब लोग बच्चों को खेल में भेजना चाहते हैं. पहले कहावत थी कि 'पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब', लेकिन वैभव ने यह सोच बदल दी है." कोच के मुताबिक वैभव की सोच बाकी खिलाड़ियों से अलग है.
मनीष ओझा ने कहा, 'वह सिंगल-डबल लेने वाला खिलाड़ी नहीं है. उसका विश्वास सिर्फ एक चीज में है कि जीत हासिल किया जाए.' अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में वैभव ने 33 गेंदों में 68 रन बनाकर भारत को 311 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की. इसके बाद उन्होंने पहली बार टूर्नामेंट के दौरान पिता को फोन किया.

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपने पैतृक शहर नवादा पहुंचे, जहां जेल रोड स्थित घर पर उन्होंने दादा डॉ. शत्रुघ्न सिन्हा और दादी डॉ. सावित्री शर्मा से आशीर्वाद लिया. उनके पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को उत्साहित दिखे.

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का अनसुना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में भारत के खिलाफ मैच के दौरान दर्शकों के जबरदस्त शोर से पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में आ गए थे और कुछ बल्लेबाज तो क्रीज पर जाते समय कांप रहे थे. आफरीदी ने कहा कि भीड़ के समर्थन ने भारतीय टीम का मनोबल कई गुना बढ़ा दिया था.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान की 8 विकेट से हार के बाद पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पावरप्ले में 60 रन बनाने के लक्ष्य को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी रणनीति मैदान की परिस्थितियों को नजरअंदाज करती है. कामरान अकमल ने भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी के लिए देहरादून पहुंच गए हैं, जहां CAU कार्यालय में उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. 13 और 14 मार्च को मसूरी के होटल सवोय में वंशिका संग उनकी शादी की रस्में होंगी. समारोह में करीब 200 मेहमानों के आने की उम्मीद है, जिनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हो सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ओपनिंग मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, लेकिन कर्नाटक सरकार की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है. 13 मार्च को एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी. 2025 में हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव किए गए हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गईं. ICC ने बताया कि पिछले 24 घंटे में साउथ अफ्रीका के 29 और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य फ्लाइट से लौटे. जटिल परिस्थितियों के बीच यह ऑपरेशन पूरा किया गया.







