
जज पर महाभियोग की प्रक्रिया क्या होती है? कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा केस में आगे का क्या है रास्ता
AajTak
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ इन हाउस जांच की रिपोर्ट के साथ सीजेआई ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. ऐसा माना जा रहा है सीजेाई ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने की सिफारिश की है. महाभियोग की प्रक्रिया क्या होती है?
दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई थी. जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में करने के साथ ही जांच के लिए तीन जजों का पैनल बना दिया था. पैनल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. 'इन हाउस प्रॉसीजर' के तहत लिखे गए इस पत्र के साथ पैनल की जांच रिपोर्ट भी भेजी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि सीजेआई ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने की सिफारिश की है.
जस्टिस वर्मा से जुड़े मामले की जांच करने वाले पैनल में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया, कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनु शिवरामन शामिल थे. सूत्रों के मुताबिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर सीजेआई ने न्यायमूर्ति वर्मा से इस्तीफा देने या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के लिए कहा था. न्यायमूर्ति वर्मा ने सीजेआई की सलाह पर इन दोनों विकल्पों में से किसी पर भी सहमत नहीं हुए. इसके बाद ही सीजेआई ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इन हाउस प्रॉसीजर के तहत पत्र लिखा.
इन हाउस प्रॉसीजर क्या
इन हाउस प्रॉसीजर सुप्रीम कोर्ट की ओर सी रविचंद्रन अय्यर बनाम न्यायमूर्ति एएम भट्टाचार्य और एडीजे एक्स बनाम रजिस्ट्रार जनरल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जैसे मामलों के बाद ततय प्रक्रिया है. एक समिति ने 1997 में इन-हाउस प्रॉसीजर की रूपरेखा तैयार की थी, जिसे 1999 में सुप्रीम कोर्ट की पूर्ण पीठ ने संशोधित रूप में स्वीकार कर लिया. इस प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त तीन न्यायाधीशों की एक समिति आरोपों की जांच करती रिपोर्ट देती है.
हाईकोर्ट के जज को हटाने की प्रक्रिया क्या
हाईकोर्ट के जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति की ओर से की जाती है और उन्हें हटाने का अधिकार भी राष्ट्रपति को ही है. संविधान के आर्टिकल 124 (4) (5), 217 और 218 में इसका प्रावधान है. हाईकोर्ट के किसी जज को पद का दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, मानसिक या शारीरिक रूप से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ होने की स्थिति में ही हटाया जा सकता है. हाईकोर्ट के किसी भी जज को पद से हटाने के लिए संसद से महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के बाद ही हटाया जा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










