
छुपकर बनाता था महिला कस्टमर्स का VIDEO और..., डिलीवरी एजेंट की हरकत ने किया हैरान
AajTak
एक वक्त था जब हमें घर पर कुछ मंगाने के लिए ज्यादा सोचना-समझना पड़ता था. आजकल, इंसान घर पर बैठे-बैठे ही अपने लिए अलग-अलग चीज़ें मंगा लेता है. खासतौर पर खाने-पीने की बात करें तो डिलीवरी ऐप्स ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है. कई बार डिलीवरी एजेंट जब सामान लेकर आपके घर के दरवाजे तक पहुंचता है तो वह फरिश्ते से भी कम नहीं लगता.
एक वक्त था जब हमें घर पर कुछ मंगाने के लिए ज्यादा सोचना-समझना पड़ता था. आजकल, इंसान घर पर बैठे-बैठे ही अपने लिए अलग-अलग चीज़ें मंगा लेता है. खासतौर पर खाने-पीने की बात करें तो डिलीवरी ऐप्स ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है. कई बार डिलीवरी एजेंट जब सामान लेकर आपके घर के दरवाजे तक पहुंचता है तो वह फरिश्ते से भी कम नहीं लगता. लेकिन चीन के एक डिलीवरी एजेंट ने कुछ ऐसा किया जिसने इस भ्रम को तोड़ दिया.
दरअसल, चीन में एक डिलीवरी बॉय का शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने अपनी महिला ग्राहकों का वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट किया और उनके बारे में अश्लील टिप्पणी की. इस मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है और लोगों में आक्रोश है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह उनकी निजता का उल्लंघन है और उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया गया है.
व्हिसल ब्लोवर की सूचना के बाद पुलिस ने डिलीवरी बॉय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है. डिलीवरी कंपनी ने भी उसे नौकरी से निकाल दिया और माफी मांगी है.
इस घटना ने एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के महत्व पर जोर दिया है. लोगों ने मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए..अगर चीन के एक व्हिसल ब्लोवर ने इसका खुलासा नहीं किया होता, तो यह सिलसिला यूं ही चलता रहता.
सोशल मीडिया प्लेटफार्मों ने तुरंत इस डिलीवरी एजेंट के अकाउंट्स को प्रतिबंधित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी और उसे गिरफ्तार कर लिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










