
छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, लोगों ने जताई नक्सली हमले की आशंका
AajTak
छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता संगून राम को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है. पुलिस को बीजेपी नेता संगून राम बोदरा जंगल में घायल अवस्था में पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं. वहीं, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
लोकसभा आम चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता संगून राम को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है. पुलिस को बीजेपी नेता संगून राम बोदरा जंगल में घायल अवस्था में पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया.
लोगों ने जताई नक्सली हमले की आशंका पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि खड़गांव थाना क्षेत्र स्थित बोदरा के जंगल में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल अवस्था में मिला था. पीड़ित की पहचान संगून राम के रूप में हुई है. घायल को इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि संगून को नक्सलियों ने हमला किया है. वहीं, मोहला मानपुर जिले की एसपी रत्ना सिंह ने बताया पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि बोदरा के जंगल में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है. जिसे पुलिस की सहायता से अस्पताल लाया गया है.
फोरेसिंक एक्सपर्ट कर रहे हैं जांच: पुलिस उन्होंने बताया कि संगून राम जंगल में पत्ता तोड़ने गया हुआ था. उसी दौरान शाम को जोर की आवाज आई और वह गिर गया. पीड़ित को गोली लगी है और देखकर मालूम होता है कि संगून को गोली राइफल से मारी गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही फोरेंसिक एक्सपर्ट से भी जांच कराई जा रही है. हालांकि, पुलिस अधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ता पर नक्सलियों द्वारा हमले की संभावना से इनकार किया है.
बता दे कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ती नजर आ रही है. सुकमा जिले में सक्रिय दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि ये नक्सली पांच किलो IED लगा रहे थे. उसी बीच सर्चिंग अभियान के तहत उन्हें पकड़ लिया गया. इनका मकसद लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाना था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









