
छत्तीसगढ़: एम्बुलेंस नहीं मिली तो बच्ची के शव को 10 KM कंधे पर लेकर चला लाचार पिता, Video
AajTak
शनिवार की सुबह लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. परिजन बच्ची को बुखार और पेट दर्द की शिकायत होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची की मौत के बाद जो हालात बने वो शर्मसार करने वाले हैं. बेटी की मौत के बाद पिता ने शव वाहन की मांग की तो चिकित्सक ने साफ मना कर दिया, जिसके बाद लाचार पिता अपने जिगर के टुकड़े का शव कंधे पर लेकर निकल पड़ा.
दरअसल, शनिवार की सुबह लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. परिजन बच्ची को बुखार और पेट दर्द की शिकायत होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था. बच्ची के पिता का आरोप है कि वो अपनी बच्ची को भर्ती कराने के बाद चिकित्सक और नर्स से कहा था कि बुखार के कारण उसकी बेटी कुछ खाई नहीं है, जिसके बाद वहां की एक नर्स ने उसे इंजेक्शन लगाया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.
बेटी की मौत के बाद माता-पिता बिलख उठे. उन्होंने बच्ची की लाश को ले जाने के लिए शव वाहन की मांग की तो चिकित्सक ने कहा कि यहां शव वाहन की व्यवस्था नहीं है. अपनी व्यवस्था से शव ले जाओ, जिसके बाद बच्ची के माता पिता रोते-रोते अपनी बेटी के शव को कंधे पर लेकर पैदल ही चले गए. वो करीब 10 किलोमीटर पैदल शव लेकर गए थे.
Surguja: Chhattisgarh Health Min TS Singh Deo orders probe after video of a man carrying body of his daughter on his shoulders went viral Concerned health official from Lakhanpur should have made the father understand to wait for hearse instead of letting him go, Deo said(25.3) pic.twitter.com/aN5li1PsCm
जानकारी के मुताबिक, अमदला निवासी ईश्वर दास ने बताया कि मेरी बेटी सुरेखा (7 वर्ष) को 2 दिनों से बुखार आ रहा था. बीती रात पेट में दर्द हो रहा था. आज सुबह 7 बजे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स के द्वारा इंजेक्शन लगाया गया. कुछ देर बाद बच्ची की नाक से खून निकला और उसकी मौत हो गई.
इस संबंध में बीएमओ डॉ. पीएस मार्को ने बताया कि बच्ची में ऑक्सीजन की कमी थी, 15 दिन से बुखार था. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्टाफ द्वारा इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और बच्ची की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में वेंटिलेटर एवं शव वाहन की कमी है, जिस वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







