
चीन में फिर लॉकडाउन की आहट! शेनझेन का इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट बंद, 24 मेट्रो स्टेशनों पर ताला
AajTak
चीन में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से कोहराम मचाने लगया है. चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन में लॉकडाउन के हालात बनने लगे हैं. लिहाजा शेनझेन की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट को बंद कर दिया गया. इतना ही नहीं, 24 मेट्रो स्टेशनों पर भी ताला लगा दिया है. शहर की 3 बड़ी इमारतों को भी 2 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है. इन बिल्डिंग्स में मैन्यूफैक्चरिंग से लेकर हजारों स्टॉल लगती हैं.
चीन में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की दहशत बढ़ने लगी है. आलम ये है कि कोरोना के बाजार एक बार फिर से बंद होने लगे हैं. 24 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है. कई सेवाएं निलंबित कर दी हैं. कोविड-19 से डर इस कदर हावी है कि लोगों से वर्क फ्रॉम करने के लिए कहा गया है.
Reuters के मुताबिक चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन में अधिकारियों ने सोमवार को COVID-19 के प्रकोप को देखते हुए दुनिया के सबसे बड़े हुआकियांगबेई के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. इसके साथ ही 24 मेट्रो स्टेशनों की सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं. इसके अलावा 3 बड़ी इमारतों को भी 2 सितंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं, इन बिल्डिंग्स में माइक्रोचिप्स, टेलीफोन के पुर्जे और अन्य आइटम्स बेचने वाली हजारों स्टॉल शामिल हैं. सोमवार को 18 मिलियन की आबादी वाले शेनझेन के लोगों में से कुछ लोगों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं.
कोरोना के साथ इस वायरस से भी दहशत
चीन में कोरोना संक्रमण ही नहीं, लैंग्या हेनिपा वायरस भी तेजी से फैल रहा है. पूर्वी चीन के हिस्सों में इस वायरस का प्रकोप देखा जा सकता है. शेडोंग और हेनान में कुछ लोगों को बुखार आने पर उनके सैंपल लिए गए थे, जिसमें हेनिपावायरस की पुष्टि हुई है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह वायरस पशुओं से उत्पन्न हुआ है. इसे जिसे लैंग्या हेनिपावायरस, एलएवी भी कहा जाता है. वर्तमान में हेनिपावायरस के लिए कोई टीका या उपचार नहीं है. इससे बचाव का एक मात्र उपाय सतर्कता और देखभाल है.
400 से ज्यादा लोग मिले थे संक्रमित
हाल ही में चीन में कोरोना का विस्फोट होने से हवाई सेवा और ट्रेन सर्विस को रोक दिया गया था. टूरिस्ट डेस्टिनेशन वाले शहर सान्या सिटी ( Sanya City) जिसे चीन का हवाई भी कहते हैं. यहां 400 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद तत्काल प्रभाव से हवाई सेवा, रेल सेवा पर रोक लगा दी गई थी. प्रशासन के इस कदम से यहां 80 हजार से ज्यादा टूरिस्ट फंस गए थे.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










