
चीन के सामने घुटने टेके लेकिन हम..., INDIA गठबंधन की बैठक से पहले भड़के उद्धव ठाकरे
AajTak
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखे अपने संपादकीय में कहा कि INDIA गठबंधन देश से डर के शासन को उखाड़ फेंकने के लिए ठोस कदम उठा रहा है. INDIA गठबंधन आज का भारत बनाने के लिए तैयार है. क्योंकि मौजूदा सरकार के शासन में यह देश चीन के सामने झुक गया है.
मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू होने जा रही है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला होगा. लेकिन इस बैठक से पहले शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि INDIA गठबंधन की इस बैठक का संदेश यह है कि ऐसे समय में जब सरकार ने चीन के सामने घुटने टेक दिए हैं. हम आज का भारत बनाने के लिए तैयार हैं.
उद्धव ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखे अपने संपादकीय में कहा कि INDIA गठबंधन देश से डर के शासन को उखाड़ फेंकने के लिए ठोस कदम उठा रहा है. INDIA गठबंधन आज का भारत बनाने के लिए तैयार है. क्योंकि मौजूदा सरकार के शासन में यह देश चीन के सामने झुक गया है. विपक्षी गठबंधन ने राज्यों के आत्मसम्मान को बचाने, हर धर्म का सम्मान करने के लिए चील की उड़ान भरी है. मुंबई बैठक से हम यही संदेश देना चाहते हैं.
ठाकरे ने संपादकीय में केंद्र पर भी निशाना साधा. हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती करने के केंद्र के फैसले पर उन्होंने कहा है कि विपक्षी गठबंधन के प्रभाव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है. बता दें कि चीन ने सोमवार को 2023 का अपना स्टैंडर्ड मैप जारी किया था, जिसमें उसने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपने हिस्से में दिखाया था.
मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में 31 अगस्त और एक सितंबर को INDIA गठबंधन की बैठक होने जा रही है. इस दौरान यह तय किया जाएगा कि इस गठबंधन को किस तरह आगे ले जाना है. गठबंधन के संयोजक से लेकर इसके हेड ऑफिस तक पर विचार मंथन होगा. लेकिन इन सभी सवालों के बीच सबसे जरूरी सवाल ये है कि क्या विपक्षी दलों के बीच गठबंधन की तरफ से पीएम पद के नाम पर सहमति बन पाएगी? अगर गठबंधन बिना विपक्षी दल के चेहरे के मैदान में उतरता है तो ऐसे में सीटों का फॉर्मूला क्या होगा?
कौन हैं INDIA गठबंधन के सहयोगी दल?
विपक्षी INDIA गठबंधन में कुल 26 पार्टिया हैं, जिनमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (एमएल), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (एम), मनीथानेया मक्कल काची (एमएमके), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी शामिल हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







