
चीन के झुहाई शहर में कार ने भीड़ को रौंदा, 35 की मौत, 43 घायल
AajTak
चीन के झुहाई शहर में एक कार के भीड़ में घुसने से 35 लोग मारे गए और 43 लोग घायल हो गए. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना की जांच और घायलों की देखभाल का आदेश दिया है.
चीन के झुहाई शहर में हुए एक भीषण हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई और 43 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा सोमवार को तब हुआ जब एक कार तेजी से भीड़ के बीच घुस गई और वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया. सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना झुहाई शहर में हुई, जो इन दिनों चीन के प्रतिष्ठित एयरशो की मेजबानी कर रहा है.
यह भी पढ़ें: ये क्या सिर के बाल खा रहे चीन के लोग! असलियत जान चौंक जाएंगे आप
फिलहाल घटना की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, हादसे में घायल हुए 43 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. चीनी अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 62 साल के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना एक हादसा थी या जानबूझकर किया गया हमला.
यह भी पढ़ें: 'हम आतंकवाद पर...', पाकिस्तान में चीनी वर्कर्स पर हमलों को लेकर चीन ने क्या कहा
इस घटना पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुख जताया है. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तत्काल और बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए. राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि दोषी व्यक्ति को कानून के अनुसार सख्त सजा दी जानी चाहिए. शी जिनपिंग ने प्रशासन को घटना के कारणों की गहन जांच करने का निर्देश दिया है ताकि ऐसी घटनाओं से भविष्य में बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: चीनी महिला ने 1 दिन में करवा ली 6 कॉस्मेटिक सर्जरी, ऐसा हुलिया करवाया कि हो गई मौत

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.










