
चीनः सिचुआन में कोरोना संक्रमण और सूखे के बीच भूकंप ने मचाई तबाही, 46 लोगों की मौत
AajTak
चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप ने तबाही मचा दी है. भूकंप से 46 लोगों की जान चली गई है. सिचुआन का संकट इसलिए भी बड़ा है क्योंकि यह प्रांत कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और सूखे की समस्या से भी जूझ रहा है. कोविड की वजह से यहां लॉकडाउन लगा हुआ है. चीन की समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप में कई लोग घायल हुए हैं.
चीन में इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं की मार पड़ रही है. कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को आए भूकंप ने तबाही मचा दी है. चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप से 46 लोगों की जान चली गई. भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी था. सिचुआन का संकट इसलिए भी बड़ा है क्योंकि ये पहले से ही कोविड-19 के बढ़ते केसों और सूखे की समस्या से जूझ रहा है.
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक भूकंप की वजह से कई लोग घायल हो गए. भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी से 39 किलोमीटर दूर था. भूकंप के केंद्र के 5 किलोमीटर के दायरे में कई गांव आते हैं. भूकंप के झटके सिचुआन प्रांत के चेंगदु में भी महसूस किए गए.
भूकंप की तस्वीरों औऱ वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चेंगदु में इमारतें हिलती हुईं नजर आ रही हैं.
बड़े स्तर पर चलाया जा रहा रेस्क्यू
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भूकंप पीड़ितों की हर संभव सहायता के आदेश दिए हैं. साथ ही कहा कि इस काम को प्रायोरिटी से किया जाए. शी जनिपिंग ने आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय और अन्य विभागों को राहत कार्य के लिए सिचुआन भेजने के आदेश दिए. पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स को भी लगाया गया है.
आपातकालीन सेवा शुरू की गई

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









