
चिली की जंगलों में लगी भयानक आग, 19 लोगों की मौत, 1000 घर जलकर खाक हुए
AajTak
जंगलों में लगी आग से चिली के हालात खराब हो रहे हैं. देशभर 150 से ज्यादा स्थानों पर आग लगी है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. आग की घटनाओं में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. रेस्क्यू टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है.
पूरे मध्य और दक्षिणी चिली में लगी जंगल की आग में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. वाइल्डफायर की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है. रेस्क्यू टीम एहतियाती तौर पर जले हुए घरों की तलाशी ले रही है. बताया जा रहा है कि आग फैलती जा रही है, जिससे खतरा और ज्यादा बढ़ गया है. भयानक आग को देखते हुए चिली सरकार ने आपात्काल घोषित कर दिया है.
चिली की जंगलों में आग की घटनाएं कोई नई बात नहीं है लेकिन इसमें आने से कई लोगों की मौत हो जाती है. यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है और यही वजह है कि संकट और ज्यादा बढ़ा है. आग मुख्य रूप से समुद्र तट के साथ लगे वालपराइसो पर्यटक क्षेत्र के आसपास लगी है, जहां हजारों हेक्टेयर क्षेत्र के जंगल तबाह हो गए हैं. तटीय शहर धुओं से भर गया है और आसमान में कोहरे की तरह छाया हुआ है. लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.
ये भी पढ़ें: फिलिस्तीन के 'नेल्सन मंडेला' की रिहाई की मांग, हमास क्यों चाहता है इस शख्स की आजादी?
43,000 हेक्टेयर के वन क्षेत्र जलकर खाक
आग की घटनाओं को देखते हुए इमरजेंसी एक्शन के तौर पर शनिवार की सुबह से दोपहर तक कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. आंतरिक मंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा, "19 लोग मारे गए हैं." उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या "बहुत अस्थायी" है क्योंकि रेस्क्यू टीम अभी भी मौके पर राहत बचाव अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि सक्रीय रूप से देश में 158 स्थानों पर आग लगी है, जिसमें 43,000 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल जल गए हैं. वलपरिसो क्षेत्र में लगी आग से शहर की समस्या और ज्यादा बढ़ी है.
ये भी पढ़ें: लैब में बना मीट खाना हलाल या हराम? इस देश में छिड़ी बहस

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.






