
चिलचिलाती धूप और नंगे पैर... पेंशन के लिए टूटी कुर्सी के सहारे बैंक पहुंची बुजुर्ग महिला, VIDEO
AajTak
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और बैंक को खरी-खोटी सुनाने लगे. भीषण गर्मी में बुजुर्ग महिला को बैंक तक बुलाना लोगों को रास नहीं आया. खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इससे खफा नजर आईं. उन्होंने SBI को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है.
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें चिलचिलाती धूप में नंगे पैर कुर्सी के सहारे चलते हुए दिखाया गया है. दावा किया गया कि वह अपनी पेंशन लेने के लिए बैंक जा रही थीं. इसको लेकर बैंक मैनेजर ने कहा कि उंगलियों (फिंगर प्रिंट) में दिक्कत की वजह से महिला को पैसे निकालने में परेशानी हो रही है. बैंक जल्द उनकी समस्या का समाधान करेगा. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और बैंक को खरी-खोटी सुनाने लगे. भीषण गर्मी में बुजुर्ग महिला को बैंक तक बुलाना लोगों को रास नहीं आया. खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इससे खफा नजर आईं. उन्होंने SBI को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 70 साल की इन महिला का नाम सूर्या हरिजन है. वह ओडिशा के झारीगांव स्थित SBI ब्रांच से अपनी पेंशन निकलवाने जा रही थीं. कड़ी धूप के बीच एक टूटी कुर्सी के सहारे वो धीरे-धीरे चलते हुए बैंक तक पहुंची थीं. उनका वीडियो वायरल होने के बाद बैंक मैनेजर का बयान सामने आया है. SBI झारीगांव ब्रांच के मैनेजर ने कहा- उनकी (महिला) उंगलियां टूट गई हैं, इसलिए उनको पैसे निकालने में परेशानी हो रही है. हम जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे.
Can see the manager of the @TheOfficialSBI responding but yet wish @DFS_India and @TheOfficialSBI take cognisance of this and act humanely. Are they no bank Mitra? @FinMinIndia https://t.co/a9MdVizHim
वहीं, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण ने इस वीडियो को लेकर SBI से सवाल पूछा है. उन्होंने एसबीआई को टैग करते हुए लिखा- इसका संज्ञान लें और मानवीयता का कार्य करें. क्या वहां कोई बैंक मित्र (Bank Mitra) नहीं है?
अब से पेंशन घर पर पहुंचा दी जाएगी: SBI
वित्तमंत्री के इस ट्वीट पर SBI की प्रतिक्रिया आई है. SBI ने लिखा- 'मैम, इस वीडियो को देखकर हमें भी उतना ही दुख हुआ है. वीडियो में सूर्या हरिजन हर महीने अपने गांव में स्थित CSP प्वाइंट से अपनी वृद्धावस्था पेंशन निकालती थीं. अधिक उम्र होने के कारण CSP प्वाइंट पर उनके फिंगर प्रिंट मैच नहीं कर रहे थे. वह अपने रिश्तेदार के साथ हमारी झारीगांव ब्रांच गई थीं. हमारे ब्रांच मैनेजर ने तुरंत उनके अकाउंट से मैन्युअल रूप से डेबिट करके राशि का भुगतान किया. हमारे मैनेजर ने यह भी सूचित किया है कि उनकी पेंशन अगले महीने से उनके घर पर पहुंचा दी जाएगी. हमने महिला को व्हीलचेयर सौंपने का भी फैसला किया है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










