
चिकन टिक्का करी, दाल और पनीर... लॉर्ड्स में चौथे दिन का ये खास मेन्यू सोशल मीडिया पर वायरल
AajTak
लॉर्ड्स मैदान न सिर्फ अपने ऐतिहासिक क्रिकेट इतिहास के लिए मशहूर है, बल्कि यहां का खास स्टेडियम कैटरिंग अनुभव भी दुनियाभर में सराहा जाता है. रविवार को मैदान में दर्शकों को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का अनूठा मेल देखने को मिला, जिसने मैच देखने के अनुभव को और भी खास बना दिया.
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक खास ‘देसी मेन्यू’ परोसा गया, जिसमें चिकन टिक्का करी, दाल और पनीर कोरमा जैसे भारतीय व्यंजन शामिल थे. लॉर्ड्स मैदान न सिर्फ अपने ऐतिहासिक क्रिकेट इतिहास के लिए मशहूर है, बल्कि यहां का खास स्टेडियम कैटरिंग अनुभव भी दुनियाभर में सराहा जाता है. रविवार को मैदान में दर्शकों को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का अनूठा मेल देखने को मिला, जिसने मैच देखने के अनुभव को और भी खास बना दिया.
लॉर्ड्स के चौथे दिन का खास मेन्यू
* चिकन टिक्का करी * पनीर कोरमा * दाल करी * बासमती चावल और आलू * मिक्स सब्ज़ियां – बीन्स, मटर, स्वीटकॉर्न और एडामेमे
अन्य अंतरराष्ट्रीय व्यंजन:
* टोमैटो और बेसिल सूप * चिकन और वाइल्ड मशरूम लज़ान्या * फलेट ऑफ कॉड

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












