
चारधाम और जोशीमठ पर सतपाल महाराज ने की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश
AajTak
चार धाम यात्रा की शुरुआत करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को एक समीक्षा बैठक की. सतपाल महाराज ने कहा कि हमने सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से यह सूचना मांगी है कि चार धाम के अंदर कोई भी सड़क अगर कहीं धंसी है, नालियां जाम है और सीवरेज से कोई प्रॉब्लम है तो हमें अवगत कराएं, ताकि उसका जल्द उपाय किया जाए.
चार धाम यात्रा की शुरुआत करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को एक समीक्षा बैठक की. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. मीडिया को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को जानकारी दे दी गई थी. आगे हमने यह निर्देश दिया कि जहां-जहां सड़क धंस रही है लैंडस्लाइड हो रहे हैं उसकी रोकथाम की जाए और रिपोर्ट भी दी जाए.
सतपाल महाराज ने कहा कि हमने सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से यह सूचना मांगी है कि चार धाम के अंदर कोई भी सड़क अगर कहीं धंसी है, नालियां जाम है और सीवरेज से कोई प्रॉब्लम है तो हमें अवगत कराएं, ताकि उसका जल्द उपाय किया जाए. चार धाम यात्रा को सुचारू रूप से बिना किसी व्यवधान के चालू किया जा सके. आगे उन्होंने कहा कि मारवाड़ी और हेलन बाईपास की भी चर्चा हुई है.
उत्तराखंड पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोग जब चार धाम की यात्रा के लिए आएंगे, जब बद्रीनाथ की यात्रा पर निकलेंगे तो जोशीमठ में भी रुकने की व्यवस्था की गई है. केयरिंग कैपेसिटी की भी व्यवस्था की जा रही है और सभी मार्ग खोले जाएंगे. यदि कहीं रास्ता धंस रहा हो तो रिपेयरिंग की जाएगी उसके लिए सरकार पूरी तरीके से तैयार है.
उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर श्रद्धा है, यात्री निश्चित रूप से आएंगे. यात्रा सरल और सुखद होगी यह हमारी कोशिश है. उन्होंने कहा, मैं यह भी चाहूंगा कि लोग रास्ते में रुकते हुए जाएं जिससे कि एक्लमटाईज़ेशन हो सके.
ये शहर भी धंस रहे मालूम हो कि सिर्फ जोशीमठ की जमीन नहीं दरक रही है. सिर्फ उसी की दीवारों पर दरारें नहीं पड़ रही हैं. जोशीमठ जैसे उत्तराखंड में और भी शहर हैं जो दरारों के दर्द से परेशान हैं. ऋषिकेष, नैनीताल, मसूरी, टिहरी गढ़वाल, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी घरों में दरारें देखी गई हैं. यानी उत्तराखंड के एक बड़े हिस्से में ये डरावनी दरारें और डरा रही हैं. इन शहरों या उनके कुछ हिस्सों के धंसने की शुरुआत हो चुकी है. इनके अलावा देश के दो महानगरों को भी यह खतरा है.
ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत के उत्तराखंड में जमीन धंसने का मामला सामने आ रहा है. दुनिया में सिर्फ जोशीमठ नहीं है जो धंस रहा है. धंसने की प्रक्रिया दुनिया के 36 और शहरों में हो रहा है. इसमें भारत के तटीय शहर मुंबई और कोलकाता भी हैं. असल में जमीन धंसने (Land Subsidence) को लेकर दो प्रक्रियाएं होती हैं. पहली जोशीमठ की तरह पहाड़ों की मिट्टी अंदर से खोखली हो जाए. तो वह शहर ऊपर से नीचे की ओर आ गिरे. दूसरा किसी भी शहर या तटीय इलाके में बसे शहर से इतना पानी बोरिंग से निकाला जाए कि जमीन अंदर से खोखली हो जाए. तो वह धंस सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










