चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरे ही लैंडर ने कर दिखाया था ये कमाल, ISRO ने दी जानकारी
AajTak
इससे पहले इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने बताया था कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को जो काम दिया गया था. वह वो पूरा कर चुका है. अगर अब वो नींद से बाहर नहीं भी आते हैं, तो उससे कोई दिक्कत नहीं है. चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा है.
चंद्रयान 3 ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग की थी. भारत के अंतरिक्ष मिशन के लिए यह दिन काफी खास रहा था. इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन को लेकर अहम जानकारी दी है. इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के वक्त चंद्रयान-3 के लैंडर ने लूनर मटेरियल का शानदार 'इजेक्टा हेलो' उत्पन्न किया. एनआरएससी-इसरो के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि लैंडर ने लैंडिंग करते समय 2.06 टन चंद्रमा की मिट्टी को 108.4 वर्ग मीटर के क्षेत्र में विस्थापित किया था.
Chandrayaan-3 Results: On August 23, 2023, as it descended, the Chandrayaan-3 Lander Module generated a spectacular 'ejecta halo' of lunar material. Scientists from NRSC/ISRO estimate that about 2.06 tonnes of lunar epiregolith were ejected and displaced over an area of 108.4 m²…
इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने हाल ही में बताया था कि चंद्रयान-3 स्लीपिंग मोड में है. लेकिन इसके फिर से एक्टिव होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया था कि चंद्रयान 3 का उद्देश्य सॉफ्ट लैंडिंग था. 14 दिन तक Vikram Lander और Pragyan Rover ने डेटा भेजा. इसके एकत्र कर लिया गया. सोमनाथ ने कहा था कि चंद्रयान 3 का उद्देश्य पूरा हो गया.
डॉ. एस सोमनाथ ने बताया था कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को जो काम दिया गया था. वह वो पूरा कर चुका है. अगर अब वो नींद से बाहर नहीं भी आते हैं, तो उससे कोई दिक्कत नहीं है. चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा है. अगर रोवर और लैंडर के सर्किट डैमेज नहीं हुए होंगे, तो प्रज्ञान और विक्रम वापस जाग सकते हैं. एक्टिव हो सकते हैं. क्योंकि शिव शक्ति प्वाइंट पर तापमान माइनस 200 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया था. वैसे जब तक सूरज और चांद रहेंगे, तब तक चंद्रयान-3 चंद्रमा पर मौजूद रहेगा.
जम्मू के रियासी जिला अस्पताल में आतंकी हमले के बाल बच्चे भर्ती हैं. इन मासूम बच्चों को देखकर किसी का भी कलेजा फट सकता है. आतंकवादियों ने जो बर्बरता की है, उसके प्रमाण आप देख सकते हैं. श्रद्धालुओं ने जब आतंकवादी हमले की कहानी सुनाई, तो दिल दहल गया. आप उन आतंकवादियों की बर्बरता का अंदाजा नहीं लगा सकते.
महाराष्ट्र के ठाणे में ठगों ने यूपी पुलिस का अधिकारी बनकर एक कारोबारी को करीब 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया. ठगों ने कारोबारी को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए पैसों की मांग की थी. पैसे देने के बाद जब कारोबारी ने लखनऊ में फोन कर यूपी पुलिस थाने में जानकारी ली तो उसे पता चला कि उसके खिलाफ कोई केस ही नहीं है.
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना भी मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से नाराज हो गई है. पार्टी के चीफ व्हिप श्रीरंग बारणे का कहना है कि उनकी पार्टी ने सात सीटें जीती हैं और बावजूद इसके उन्हें कोई कैबिनेट मंत्रालय नहीं दिया गया. उनका कहना है कि एनडीए के अन्य घटक दलों को कम सीट मिलने पर भी कैबिनेट में जगह मिली है.