
घर और परिवार दोनों को पड़ोसी ने किया कब्जा! शख्स हैरान, सामने आया अजीबोगरीब मामला
AajTak
ये शख्स लंबे वक्त तक किसी अन्य शहर में नौकरी कर रहा था. जब वो अपने घर लौटा, तो हैरान रह गया. उसे पता चला कि पड़ोसी ने उसके घर और परिवार दोनों को अपना बताया है.
आपने अभी तक सामान के चोरी होने के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी घर और परिवार के चोरी होने के बारे में सुना है? एक ऐसा ही मामला सामने आया है. एक शख्स काम के सिलसिले में लंबे वक्त तक घर से दूर रहा. जब वो वापस लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. यहां आकर उसने देखा कि पूरे के पूरे घर के साथ उसके परिवार पर भी पड़ोसी ने कब्जा कर लिया है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उसे मालूम हुआ कि उसका घर जो उसकी पत्नी और बेटे का नाम था, उसे पड़ोसी ने अपने घर के पंजीकरण के तहत शामिल कर लिया है. गोंग नामक शख्स सेंट्रल चीन के हुबेई प्रांत के एझोउ शहर में नौकरी कर रहा था. वो फरवरी, 2023 में अपने घर वापस लौटा. जो उसी प्रांत के ग्रामीण इलाके में स्थित है.
वो तब हैरान रह गया, जब गांव के अधिकारियों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी और बेटे का घरेलू पंजीकरण किसी अन्य व्यक्ति को स्थानांतरित कर दिया गया है और उस व्यक्ति को 120 वर्ग मीटर की प्रॉपर्टी को ढहाए जाने के बाद मुआवजा मिला है.
जांच कराने पर क्या सामने आया? इन लोगों की बात गोंग को इसलिए अजीब लगी क्योंकि किसी तरह की इमारत को नहीं ढहाया गया था. जब स्थानीय भूमि अधिग्रहण और विध्वंस कार्यालय में मामले की जांच की गई, तो पता चला कि इस बदलाव को दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया है.
यह भी पढ़ें- घर में मिली 200 साल पुरानी गुफा, दोस्तों संग अंदर गई लड़की, जो दिखा उससे सब हुए हैरान
फर्जी दस्तावेजों से पता चला कि गोंग की पत्नी और बेटे का घरेलू पंजीकरण एक पड़ोसी को हस्तांतरित कर दिया गया था और यहां तक कि उसकी पत्नी और पड़ोसी के बीच किसी 'दूसरे बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट' भी धोखाधड़ी कर पंजीकृत किया गया था. पड़ोसी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर सरकार से मुआवजा भी ले लिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










