
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ABP News
ममता कुलकर्णी ने 25 साल के लंबे गैप के बाद टीवी पर कमबैक किया है. उनकी वापसी से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस ने छोट पर्दे पर वापसी करते ही धमाका कर दिया है.
ममता कुलकर्णी की गिनती 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में हुआ करती थी. ममता ने अपने करियर में बेशक बेहद ही कम फिल्में की हैं. लेकिन, वो जिन भी फिल्मों में नजर आती थीं, धमाल मचाकर रख दिया करती थीं. अब एक बार फिर से ममता कुलकर्णी सुर्खियां बटोर रही हैं.
दरअसल, उन्होंने 25 साल के लंबे गैप के बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है. वो कलर्स चैनल के शो लाफ्टर शेफ 3 में गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगी, जिसका प्रोमो सामने आ चुका है.सोशल मीडिया पर लाफ्टर शेफ 3 का लेटेस्ट प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है.
कृष्णा अभिषेक ने ममता कुलकर्णी संग की मस्ती
शो के लेटेस्ट प्रोमो में ममता को कृष्णा अभिषेक के माथे पर टीका लगाते देखा जा रहा है. उसके बाद कृष्णा अभिषेक मुट्ठी भरकर गुलाल उठाते हैं और अपने माथे पर लगा लेते हैं. प्रोमो के बैकग्राउंड में मांग मेरी भरो गाना बज रहा है. शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट खूब हंस रहे होते हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












