
गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी में जमकर नाचे युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग, वीडियो वायरल
ABP News
Kritika Gaurav Wedding: कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का जश्न सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कपल की एंट्री के बीच युवराज सिंह और फरहान अख्तर जैसे कई सितारे डांस करते दिखे, जो अब वायरल हो रहा है.
टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और एक्टर गौरव कपूर की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 11 मार्च को शादी के बाद कपल के वेडिंग सेलिब्रेशन की कई झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. उनकी इस ग्रैंड एंट्री का एक वीडियो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है, जिसमें कपल के साथ कई बड़े क्रिकेटर और फिल्मी सितारे नजर आ रहे हैं और डांस करते हुए इस दिन को खास बना रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर खूब प्यार लूटा रहे हैं.
बेटे संग डांस करते दिखे आशीष नेहरा
वीडियो में कृतिका और गौरव जब वहां मौजूद मेहमानों के सामने एंट्री करते हैं, तो दोस्त और परिवार के लोग तालियां बजाकर उनका स्वागत करते हैं. इस खास दिन को यादगार और शानदार बनाने के लिए क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, आशीष नेहरा और जहीर खान पूरे जोश के साथ डांस करते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं, एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर भी डांस करते दिखे. आशीष नेहरा ने भी अपने छोटे बेटे के साथ डांस किया और सभी का ध्यान खींच लिया. इसी बीच कृतिका हाथ में सफेद फूलों का गुलदस्ता लिए अपने पति गौरव कपूर के साथ आगे बढ़ती हैं और सभी खुशी से झूमते और कपल का स्वागत करते हैं.
the entry ❤️❤️🤏 pic.twitter.com/907rlFpjir













