
गौतम गंभीर के चहेते अभिषेक नायर की 'घर वापसी', इस IPL टीम ने दी बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
अभिषेक नायर आईपीएल में 2018 से 2024 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का पार्ट रह चुके हैं. आईपीएल 2024 के दौरान उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर के साथ काम किया था.
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में टीम इंडिया के 4 सपोर्ट स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इनमें असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर का नाम भी शामिल था. सितांशु कोटक को बैटिंग कोच के रूप में भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल किए जाने के बाद से ही अभिषेक नायर को हटाने की योजना थी.
अभिषेक नायर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अब अभिषेक नायर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में नजर आएंगे. अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बन गए हैं. अभिषेक नायर को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पोस्ट शेयर किया. केकेआर के पोस्ट में लिखा गया, 'घर वापसी पर आपका स्वागत है.'
अभिषेक नायर आईपीएल में 2018 से 2024 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल 2024 के दौरान उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में गौतम गंभीर के साथ काम किया था. उस सीजन में अभिषेक नायर जहां केकेआर के असिस्टेंट कोच थे. वहीं गंभीर ने मेंटर की जिम्मेदारी निभाई थी. अभिषेक नायर को भारत के लिए सिर्फ 3 वनडे मैचों में भाग लेने का मौका मिला. हालांकि नायर बतौर कोच काफी सफल रहे हैं.
गौतम गंभीर ने जब हेड कोच का पद संभाला तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से पसंदीदा कोचिंग स्टाफ की डिमांड की. बीसीसीआई ने गंभीर की मांग सुनी भी. अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट असिस्टेंट कोच के तौर पर नियुक्त किए गए थे. वहीं साउथ अफ्रीकी दिग्गज मोर्ने मोर्केल को बॉलिंग कोच चुना गया था.
फील्डिंग कोच पर भी हुआ एक्शन...

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











