
गोवा: कांग्रेस विधायक माइकल लोबो का दावा, पार्टी सही पावर दे तो 10 माह में दे सकता हूं सरकार को मात
AajTak
माइकल लोबो ने दावा किया कि अगर हाईकमान ने उन्हें सही पावर दीं तो वह दस माह में सरकार को मात दे देंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का पद कोई औपचारिक पद नहीं है. राज्य सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है.
कलंगुट से गोवा कांग्रेस विधायक माइकल लोबो के लिविंग रूम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का चित्र है. लोबो ने कहा, “यह नेहरूजी की क्रिकेट खेलते हुए एक दुर्लभ तस्वीर है. मुझे यह कुछ दिन पहले किसी से मिला था और अब मैं इसे अपना कार्यालय में रखने का सोच रहा हूं." विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस विधायक ने यहां पहली बार इंडिया टुडे टीवी से अपनी भविष्य की योजनाओं और कांग्रेस पार्टी के लिए काम के बारे में अपने दिल की बात कही.
कांग्रेस जीत जाती तो लोबो को मिलता अहम मंत्रालय
उनके चेहरे पर गोवा में कांग्रेस की हार की मायूसी साफ झलक रही थी. यदि कांग्रेस पार्टी तटीय राज्य में सत्ता में आती, तो लोबो को एक आकर्षक मंत्रालय या उससे भी अधिक दिया जाता. उन्होंने कहा, “मुझे भाजपा से बाहर नहीं निकाला गया. वे चाहते थे कि मैं रुकूं और आखिरी मिनट तक कोशिश करते रहे. लेकिन मुझे पता था कि गोवा में कांग्रेस सत्ता में आ रही है और मैं समझ सकता था कि लोग बदलाव चाहते हैं. लोगों में इतना गुस्सा था फिर भी हम उस गुस्से को वोट में नहीं बदल सके. मैं बहुत निराश हूं."
विपक्ष के नेता के पद पर लोबो की नजर
सूत्रों का कहना है कि राज्य चुनाव से ठीक पहले लोबो ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिगंबर कामत से कहा था कि वह मुख्यमंत्री बनने की राह में कोई बाधा नहीं पैदा करेंगे बल्कि वे अपने लिए उपमुख्यमंत्री पद चाहते हैं. लेकिन अब जब भाजपा ने जीत हासिल कर ली है तो लोबो बेकार बैठने को तैयार नहीं हैं और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर नजर गड़ाए हुए हैं. लोबो खेमे का कहना है कि कामत को 2017 में मौके मिले थे और वे मौका चूक गए थे और अब समय आ गया है कि बदलाव लाने के इच्छुक नए नेतृत्व की ओर रुख किया जाए.
'पद की मांग नहीं करेंगे, लेकिन दौड़ में हैं'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










