'गोभी खोद दी, सिंघाड़े बिकवा दिए...', पाकिस्तान की हार पर हरियाणवी कमेंट्री ने उड़ाया गर्दा, भोजपुरी कमेंटेटर्स ने भी कर दिया धुआं-धुआं
AajTak
भारत ने पाकिस्तान को कल (15 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 61 रनों से हराया, जो उसकी पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टी20 जीत रही. वहीं रनों के लिहाज से भी पाकिस्तान पर ओवरऑल सबसे बड़ी जीत रही. जीत के बाद हिंदी, हरियाणवी, भोजपुरी, तमिल सहित कई भाषाओं की फाइनल मोमेंट की क्लिप वायरल हैं.
पाकिस्तान को भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (15 फरवरी) को टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर हरा दिया. जो भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही. वहीं रनों के लिहाज से भी पाकिस्तान पर ओवरऑल सबसे बड़ी जीत रही. जीत के साथ भारत का टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर स्कोर 8-1 का हो गया.
वहीं भारत और पाकिस्तान के इस टी20 वर्ल्ड कप मैच की कमेंट्री रविवार को कई भाषाओं में हुई. इसके बाद जब फाइनली हार्दिक पंड्या ने उस्मान तारिक को क्लीन बोल्ड किया तो विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स के मोमेंट वायरल हुए. लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी हरियाणवी कमेंट्री ने. पहले एक बार देख लीजिए
Gobhi Khod di, Singhaare Bikwa Diye !! Hariyanvi Commentry 😍#INDvsPAK pic.twitter.com/D6HsqA2f8o
हरियाणावी कमेंट्री में कहा- मार-मार मोर बना दिया... वीडियो जहां से शुरू हुआ, उसमें कमेंटेटर कह रहा है. एक बात है भाई, आज की तारीख ने यो तारिक (उस्मान तारिक) याद रखोगे भाई. जैसे ही हार्दिक ने उस्मान तारिक को क्लीन बोल्ड किया, उसके बाद हरियाणवी कमेंट्री में में जो कहा, वो कुछ ऐसा था- लो जी हो लिया काम खत्म, पूरे की पूरी पारी निपटा ली है और भारत ने मुकाबला जीत लिया है. भारत ने अपना झंडा गाड़ दिया है, दसरी टीम का झंडा पाड़ (उखाड़) दिया... भाई साहब ने मार-मार कर मोर बना दिया, गोभी खोद दी, इनके सिंघाड़े बिकवा दिए.
जहां कमेंटेटर्स कहते हुए सुनाई दिए- पाकिस्तानी टीम, हिन्दुस्तान के आगे दब गइल बा... वहीं इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिए.
However you say it, it’s Ind vs Pak and it hits the same everytime.#INDvPAK pic.twitter.com/rWMC6fRDfr

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











