
गेंद और बल्ले से Shadul Thakur का कमाल! Team India के लिए कितना टारगेट सेफ है?देखें क्रिकेट आजतक
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया. पहली पारी में सिर्फ 202 पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया के सामने चुनौती थी कि कैसे साउथ अफ्रीका को कम स्कोर पर रोका जाए. एक वक्त पर अफ्रीका टीम पार्टनरशिप बना रही थी, लेकिन शार्दुल ने हर कोशिश को नाकाम कर दिया. शार्दुल के जादू में एक के बाद एक अफ़्रीकी बल्लेबाज़ फंसते चले गए. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 229 रनो पर समेट दिया. अब सवाल ये है कि आखिर कितना टारगेट टीम इंडिया के लिए काफी होगा ? देखिये क्रिकेट आजतक

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












