
गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों के साथ मारपीट पर आया विदेश मंत्रालय का बयान
AajTak
गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में शनिवार की रात नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रों से हुई मारपीट पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा है कि राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.
गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में शनिवार की रात विदेशी छात्रों से हुई मारपीट को विदेश मंत्रालय ने भी संज्ञान में लिया है. रविवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कल अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी में हिंसा की घटना हुई है. राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.
बयान में आगे कहा गया है कि शनिवार को हुई झड़प में दो विदेशी छात्र घायल हुए थे. उनमें से एक छात्र को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. मामले को लेकर विदेश मंत्रालय गुजरात सरकार के संपर्क में है.
अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जी एस मलिक के मुताबिक, ये पूरा विवाद कैंपस में नमाज पढ़ने को लेकर शुरू हुआ था. कुछ लोगों ने विदेशी छात्रों के नमाज पढ़ने का विरोध किया था जिसके बाद दो गुटों में संघर्ष की स्थिति बन गई. दो घायल छात्रों में से एक तजाकिस्तान और दूसरा श्रीलंका का है.
An incidence of violence took place at Gujarat University in Ahmedabad yesterday. State government is taking strict action against the perpetrators. Two foreign students were injured in the clash. One of them has been discharged from hospital after receiving medical attention.…
रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्टल में विदेशी छात्रों पर हमले के मामले में सात लोगों की पहचान कर ली गई है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
गृह राज्य मंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









