
गिल फिट एंड फोकस्ड... दर्द से उबरकर T20 में धमाका करने को तैयार ये स्टार
AajTak
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपनी गर्दन की चोट से उबर चुके हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रिहैबिलिटेशन और अभ्यास के कई सत्रों के बाद गिल ने खुद को काफी बेहतर महसूस किया.
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE)’ में अपनी गर्दन की चोट से उबरने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वापसी को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. गिल ने रिहैबिलिटेशन और अभ्यास के कई सेशन के बाद खुद को “काफी बेहतर” महसूस किया.
सीओई ने गिल को मंगलवार से शुरू हो रही 5 मैचों की सीरीज में खेलने की अनुमति दे दी है. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में स्वीप शॉट खेलते समय गर्दन में चोट झेली थी, जिसके कारण उन्हें गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट और उसके बाद की वनडे सीरीज से बाहर रहना पड़ा था.
गिल ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, 'मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं. जिस दिन मैं सीओई आया था, तब से लेकर आज तक मैंने कौशल विकास और अभ्यास के कई सत्रों में हिस्सा लिया है. अब मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह तैयार हूं.'
बीसीसीआई ने गिल के अभ्यास और रिहैबिलिटेशन के कुछ वीडियो भी साझा किए, जिनमें वह स्वीप शॉट का अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं. इस प्रक्रिया की देखरेख स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच एस रजनीकांत कर रहे थे.
🏏 @ShubmanGill completed his recovery at the BCCI Centre of Excellence culminating with skill and fitness training. In this interaction, he reflects on the world-class facilities at the CoE and how it has shaped his formative years. #TeamIndia pic.twitter.com/aoxMODnB11
शुभमन गिल ने अपने शुरुआती वर्षों में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में बिताए अनुभवों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में खेलते हुए हर खिलाड़ी एनसीए जाने की होड़ में रहता था. यहां आकर आपको एहसास होता है कि आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से हैं और आपके पास अगले स्तर तक पहुंचने के लिए जरूरी कौशल है. सीओई की सुविधाओं का इस्तेमाल करके आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर बन सकते हैं.'

भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा.












