
गाजा से रिहा हुई 4 साल की बच्ची, हमास ने आंखों के सामने मां-बाप को मार दी थी गोली... भाई बहन ने छिपकर बचाई थी जान
AajTak
हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान अबीगैल एडन के माता-पिता को मार डाला था और उसे किडनैप कर लिया था. अबीगैल के भाई बहन माइकल (9) और अमालिया (6) ने अपने घर की एक कोठरी में 14 घंटे छिपकर जान बचाई थी.
गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाकर रखी गई 4 साल की अमेरिकी लड़की को कल रिहा कर दिया गया. राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसकी पुष्टि की. हमास ने इजरायल के साथ संघर्ष विराम के तीसरे दिन 13 इजरायली बंधकों, 3 थाई और रूसी नागरिकता वाले 1 बंधक को रिहा किया. इन सभी को 7 अक्टूबर को इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में बंधक बनाकर रखा गया था.
हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान अबीगैल एडन के माता-पिता को मार डाला था और उसे किडनैप कर लिया था. अबीगैल के भाई बहन माइकल (9) और अमालिया (6) ने अपने घर की एक कोठरी में 14 घंटे छिपकर जान बचाई थी. इस चार वर्षीय बच्ची को जो कुछ सहना पड़ा, जो बाइडन ने उस पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे 'अकल्पनीय' बताया.
'द्वि-राष्ट्र सिद्धांत है इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष का समाधान'
जो बाइडन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'उसने जो सहा वह अकल्पनीय है'. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'इजरायली और फिलिस्तीनी लोगों की दीर्घकालिक सुरक्षा की गारंटी देने का एकमात्र तरीका द्वि-राष्ट्र समाधान है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि इजरायली और फिलिस्तीनी समान रूप से स्वतंत्रता और सम्मान के साथ रह सकें, हम इस लक्ष्य की दिशा में काम करना नहीं छोड़ेंगे'.
हमास और इजरायल के बीच हुआ है युद्धविराम समझौता
अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद हमास और इजरायल चार दिवसीय युद्धविराम के लिए सहमत हुए हैं. इस समझौते के तहत इजरायल अपनी जेलों में बंद 150 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, बदले में हमास 7 अक्टूबर के हमले के बाद बंधक बनाए गए 50 इजरायली और विदेशी नागरिकों को छोड़ेगा. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर अचानक हमला बोल दिया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे और 240 से अधिक लोगों को बंधक बना लिए गए थे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









