
गाजा में भीषण तबाही के बाद इजरायली PM का बड़ा बयान, सीजयफायर और हमास को लेकर कही ये बात
AajTak
गाजा के रफाह में भीषण तबाही के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यहां जल्द जंग खत्म करने की बात कही है. लेकिन हमास के खिलाफ लड़ाई जारी रखने को कहा है. वहीं हमास ने नेतन्याहू के बयान की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फिर से गाजा में युद्दविराम का आह्वान किया है.
गाजा में रफाह की भीषण तबाही के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है. एक टीवी इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि रफाह में लड़ाई अपने अंतिम दौर में है. यहां जल्द ही लड़ाई खत्म हो जाएगी. लेकिन उन्होंने साथ ये भी स्पष्ट कर दिया कि हमास के खिलाफ उनकी जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक वो सत्ता से बाहर नहीं हो जाता.
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ शब्दों में कहा, "हमास से यदि कोई समझौता होता है, तो वो हमारी शर्तों के अनुसार होगा. हमारी शर्तें युद्ध को समाप्त करने के साथ ही बंधकों को छुड़ाना है. इसके साथ ही हमास को गाजा छोड़ना होगा. हम उसे किसी भी हाल में पहले जैसा नहीं रहने देंगे.'' प्रधानमंत्री नेतन्याहू का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब हिजबुल्लाह की तरफ से हमले तेज हो गए हैं.
लिहाज़ा इन हमलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इजरायली सेना की टुकड़ी जल्द ही लेबनान की सीमा पर भेजने का फैसला किया है. वहीं हमास ने नेतन्याहू के बयान की आलोचना करते हुए दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है. उसने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र के अपनाए गए युद्धविराम प्रस्ताव और अमेरिका के शांति समझौते को नकारने से उनकी मंशा जाहिर है.
'नेतन्याहू गाजा में नरसंहार करना चाहते हैं'
हमास का कहना है कि कि नेतन्याहू सिर्फ गाजा में लोगों का नरसंहार करना चाहते हैं. हमास ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से युद्धविराम का आह्वान किया है. रफाह में फिलहाल इज़रायली हमले लगातार जारी है. रविवार को जारी रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में 47 लोगो की मौत हुई, जबकि 121 लोग घायल हुए हैं. ये आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं. 7 अक्टूबर से अब तक 37500 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.
बेकसूर फिलिस्तीनियों पर इजरायल का कहर

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








