
'गाजा में फिर शुरू कर देंगे जमीनी कार्रवाई अगर...', बंधकों की रिहाई में हुई देरी तो इजरायल ने हमास को चेताया
AajTak
शनिवार की रात हमास द्वारा बंधकों की रिहाई में देरी के कुछ देर बाद इजराइल ने कहा कि 13 इजराइली बंधकों और चार विदेशियों को रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है. इजरायली सेना (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि गाजा में हमास की कैद से रिहा हुए 13 इजरायली और चार थाई बंधक इजरायल पहुंच गए हैं.
इजरायल सरकार ने हमास चेतावनी दी कि अगर उसने आधी रात तक बंधकों के दूसरे जत्थे को रिहा नहीं किया, तो इसराइली रक्षा बल गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई फिर से शुरू कर देंगे. हमास ने सीजफायर शर्तों के तहत 25 बंधकों को रिहा किया था. जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बंधकों को पहले हमास रेड क्रॉस को सौंपा गया. फिर रेड क्रॉस ने उन्हें राफा सीमा पार पर इजरायली सेना को सौंप दिया.
अस्पतालों में परिजनों से मिल सकेंगे बंधक आरंभिक जांच के बाद बंधकों को 6 इज़राइली अस्पतालों में ले जाया जाएगा. इसकी जानकारी उनके परिजनों के दी जाएगी ताकि वे अपने परिजनों से उन अस्पतालों में जाकर मिल सकें. फिलहाल, बंधकों और उनके परिवारों से मीडिया को दूर रखा जाएगा. इस प्रक्रिया के लिए इजरायली सेना ने पहले से प्रोटोकॉल तय किया था.
शनिवार रात को रिहाई में हुई थी देरी बता दें कि, शनिवार की रात हमास द्वारा बंधकों की रिहाई में देरी के कुछ देर बाद इजराइल ने कहा कि 13 इजराइली बंधकों और चार विदेशियों को रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है. इजरायली सेना (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि गाजा में हमास की कैद से रिहा हुए 13 इजरायली और चार थाई बंधक इजरायल पहुंच गए हैं. प्रारंभिक चिकित्सा व देखरेख के बाद, जब वे इजरायली अस्पतालों में जाएंगे तो आईडीएफ सैनिक उनके साथ रहेंगे, जहां वे अपने परिवारों के साथ फिर से मिलेंगे.
50 दिन की कैद के बाद रिहा हुए बंधक इज़रायली सरकार ने कहा कि गाजा में हमास से छह वयस्क महिलाओं और सात बच्चों और किशोरों को रिहा कराया गया है, "इज़राइल सरकार उन 17 बंधकों को गले लगाती है जो आज इज़राइल लौट रहे हैं. इन बंधकों को हमास ने 50 दिनों की कैद के बाद रिहा कर दिया. 7 अक्टूबर को इज़राइल में शुरुआती हिंसा और हत्या के बाद आतंकवादी समूह ने उन्हें बंदी बना लिया था. इज़राइल रक्षा बलों ने पुष्टि की कि "रेड क्रॉस के प्रतिनिधियों ने अपहृत लोगों को मिस्र में स्थानांतरित कर दिया".
इजरायल ने हमास को चेताया जैसे ही हमास आतंकवादी समूह ने बंधकों के दूसरे बैच की रिहाई में देरी की, इज़राइल ने गाजा में अपने सैन्य आक्रमण को फिर से शुरू करने की समय सीमा की चेतावनी जारी की. इजरायली मीडिया ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से कहा कि जब तक आधी रात तक हमास द्वारा बंधकों को रिहा नहीं किया जाता, इजरायली सेना गाजा में अपना आक्रमण फिर से शुरू कर देगी.
थोड़ी देर रुकने के बाद इजरायली सेना ने घोषणा की कि गाजा बंधक रिहाई सौदा फिर से शुरू हो गया है और संघर्ष विराम लागू हो गया है. इजराइल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ने शनिवार देर रात कहा कि गाजा से इजराइली और विदेशी बंधकों के दूसरे समूह को रिहा करने का काम आगे बढ़ रहा है, कतरी वार्ताकारों की मदद से एक संक्षिप्त रुकावट का समाधान होने के बाद शनिवार देर रात कहा गया

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








