
गजब! जंग में पिटा ईरान पाकिस्तान की तरह मना रहा जश्न, विजेता नेतन्याहू और ट्रंप सवालों में घिरे
AajTak
ईरान और पाकिस्तान दोनों देशों ने भारी सैन्य नुकसान के बावजूद अपने कथित जीत को प्रचारित किया. ईरान ने इजरायल के खिलाफ अपने मिसाइल हमलों को 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3' के रूप में पेश किया जबकि पाकिस्तान ने अपने जवाबी हमलों को 'ऑपरेशन बुनियान-अल-मरसूस
तेहरान के इंकलाब चौक पर गजब की भीड़ है, बुर्कानशीं महिलाएं, पगड़ी पहने पुरुष, यहां तक कि अधेड़ भी सड़क पर निकल पड़े हैं. लोगों के हाथों में ईरान का परचम है, तो कुछ लोग सुप्रीम नेता अली खामेनेई की तस्वीर लिए हुए हुंकार भर रहे हैं. ईरानी जनता के मुताबिक ये हाल की जंग में दुश्मन इजरायल को सबक सिखाने का जश्न है.
कुछ लोग इजरायल और अमेरिका की तबाही की इच्छा जताते हुए उनके सर्वनाश का नारा लगाते हैं और जोशीली भीड़ एक साथ इस नारे को दोहराती है. तेहरान जैसी ये भीड़ ईरान के कई और शहरों में देखने को मिल रही है. इन दिनों पूरा ईरान इजरायल पर कथित जीत के उत्सव में डूबा है.
तेहरान के इंकलाब स्क्वायर में मनाया गया ये विजय उत्सव ठीक वैसा ही लगता है जैसा कि पाकिस्तान का वो जश्न था जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों बुरी तरह से पराजित होने के बाद हमारे पड़ोसी मुल्क ने मनाया था. भारत पाकिस्तान की हालिया जंग में 10 मई को सीजफायर हुआ था. 11 मई को पाकिस्तान ने यौम-ए-तशक्कुर (धन्यवाद दिवस) मनाया.
पाकिस्तान जैसा ही रहा ईरान का जश्न
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमला किया था. भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया. भारत ने पाकिस्तान के एयर स्पेस को छिन्न भिन्न कर दिया और जहां चाहा वहां पर हमला किया. पाकिस्तान के 10 से 11 एयरबेस को भारत ने जोरदार नुकसान पहुंचाया. इस ऑपरेशन में आतंकी समेत पाकिस्तान के 160 लोग मारे गए.
इसके बावजूद घरेलू मोर्चे पर पाकिस्तान ने इस जंग में अपनी जीत घोषित की और जश्न मनाया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











