
'गंभीर-खटपट'... रांची से रायपुर आते-आते टीम इंडिया के लिए क्या कुछ बदल गया?
AajTak
टीम इंडिया रांची में मिली जीत के बाद भले ही सीरीज में बढ़त लिए हुए है, लेकिन दूसरे ODI से पहले रायपुर का माहौल पूरी तरह शांत नहीं है. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच वायरल क्लिप के बाद ड्रेसिंग रूम में मतभेदों की चर्चाएं तेज हुई हैं. हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और विजुअल संकेत टीम के भीतर हलचल की ओर इशारा करते हैं.
रांची ODI में मिली 17 रनों की जीत ने टीम इंडिया को सीरीज में बढ़त तो दिला दी, लेकिन इससे टीम के भीतर की हलचल शांत नहीं हुई. विराट कोहली की दबदबे वाली 52वीं ODI सेंचुरी और रोहित शर्मा की चमकदार 57 रनों ने भारतीय जीत की खूबसूरती बढ़ाई, मगर रायपुर ODI (आज, बुधवार) से पहले टीम के चारों तरफ एक अलग तरह का तनाव तैर रहा है- एक ऐसा तनाव, जो मैदान पर दिखाई नहीं देता, लेकिन ड्रेसिंग रूम की हवा में साफ महसूस किया जा सकता है.
रांची में माहौल बिल्कुल अलग था. दर्शकों की आवाज, बैट-बॉल की टकराहट और भारतीय खिलाड़ियों की ऊंची ऊर्जा... सबकुछ जीत के अनुकूल दिखा... कोहली का क्लासिक कंट्रोल्ड अटैक, रोहित की टेम्पो सेट करने वाली पारी और बॉलिंग यूनिट की कसी हुई कोशिशों ने भारत को पहले मुकाबले में जीत दिलाई.
... लेकिन इसी जीत की शाम के बाद, कई रिपोर्ट्स में ड्रेसिंग रूम के भीतर की खटपट ने जगह घेर ली. खबरें आईं कि हेड कोच गौतम गंभीर और कुछ सीनियर खिलाड़ियों के बीच कुछ रणनीतिक मुद्दों को लेकर मतभेद हैं. गंभीर के कोचिंग स्टाइल को लेकर यह चर्चा नई नहीं है. उनकी डायरेक्ट अप्रोच, तेज टेम्परामेंट और हर फैसले में आक्रामकता उनकी पहचान है, लेकिन यह भी सच है कि हर खिलाड़ी इस टोन को समान रूप से नहीं पचा पाता.
गंभीर की 'हार्डलाइन'... कहां अटक रही है बात?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टीम की प्लानिंग, कुछ चयन फैसलों और मैच सिचुएशंस में ऑन-फील्ड कॉल्स को लेकर गंभीर और दो-तीन सीनियर चेहरों के बीच अनबन हुई. भारतीय क्रिकेट में मतभेद नई बात नहीं- कोच-कप्तान की केमिस्ट्री हमेशा एक निर्णायक फैक्टर रही है. लेकिन इस बार मुद्दा अलग है, क्योंकि यह सिर्फ कप्तानी या चयन का मामला नहीं, बल्कि टीम कल्चर और कम्युनिकेशन पर आधारित है.
Full clip of heated argument between Gautam Gambhir and Rohit Sharma.🔥 pic.twitter.com/Q7Zra2PjUt

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












